Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Unhealthy eating habits: the growing web of diabetes

Fatehabad News: बदलती जीवनशैली-खानपान की बिगड़ी चाल, मधुमेह का बढ़ता जाल

Fri, 13 Nov 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 13 Nov 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Unhealthy eating habits: the growing web of diabetes
फतेहाबाद के नागरिक अस्पतालममें शुगर की जांच करते हुए संवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में शुगर की जांच कराने वाले हर दो में से एक से अधिक व्यक्ति इससे पीड़ित मिल रहे हैं। एक अप्रैल से 30 अक्तूबर तक एनसीडी क्लीनिक में हुई जांच में 4641 लोगों में से 2657 में मधुमेह (शुगर) की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

बदलती जीवनशैली और खानपान की गलत आदतों के साथ शारीरिक गतिविधियों में कमी मधुमेह के बढ़ते मामलों की प्रमुख वजह बन रही है। अब युवा भी इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। नागरिक अस्पताल की नॉन कम्युनिकेबल डिजीज (एनसीडी) क्लीनिक के आंकड़े इसकी गंभीरता दिखाते हैं।
विज्ञापन

यहां 30 वर्ष और इससे अधिक आयु के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। सात महीने के दौरान जांच कराने वाले लोगों में 2657 मरीजों का मधुमेह से पीड़ित मिलना चिंता का विषय है। एनसीडी क्लीनिक के आंकड़ों के अनुसार बीमारी की पुष्टि होने के बाद 673 मरीज उपचार के साथ नियमित फॉलोअप के लिए भी पहुंच रहे हैं। इनमें से 651 मरीजों का शुगर स्तर फिलहाल नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा का कहना है कि मधुमेह ऐसी बीमारी है जिसे समय पर पहचानकर नियंत्रित किया जा सकता है। इसके लिए नियमित दवाएं लेना जरूरी है। इसके साथ ही खानपान में सुधार और दिनचर्या में बदलाव करना भी जरूरी है।
शारीरिक गतिविधियां बढ़ाने और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उपचार जारी रखने से शुगर का स्तर नियंत्रण में रखा जा सकता है। बदलती जीवनशैली और खानपान की गड़बड़ी युवाओं को भी मधुमेह का शिकार बना रही है।
----------------
शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचाती है शुगर
विशेषज्ञों के अनुसार लंबे समय तक ब्लड शुगर बढ़ा रहने से शरीर के महत्वपूर्ण अंग प्रभावित हो सकते हैं। इसका सबसे बुरा असर आंखों पर पड़ता है। नजर कमजोर होने और गंभीर स्थिति में आंखों की रोशनी जाने का खतरा रहता है। किडनी खराब हो सकती है और नसों को नुकसान पहुंचने से हाथ-पैरों में झनझनाहट, सुन्नपन और जलन की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा हृदय रोग, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है। पैरों में घाव होने पर उनके देर से भरने की समस्या भी सामने आती है।
------------

ये लक्षण दिखें तो कराएं जांच
बार-बार प्यास लगना, पेशाब अधिक आना, सामान्य से ज्यादा भूख लगना, बिना कारण वजन कम होना, थकान रहना, धुंधला दिखाई देना और घाव देर से भरना मधुमेह के प्रमुख लक्षण हो सकते हैं। हालांकि कई लोगों में शुरुआती दौर में कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखते इसलिए नियमित जांच जरूरी है।

-
युवा इन कारणों से हो रहे ग्रस्त
युवाओं में देर रात तक जागना, घंटों मोबाइल फोन और कंप्यूटर के सामने बैठे रहना, फास्ट फूड, मीठे पेय पदार्थों का अधिक सेवन, मोटापा, तनाव और व्यायाम की कमी मधुमेह का खतरा बढ़ा रहे हैं। इसके अलावा परिवार में पहले से मधुमेह की हिस्ट्री होने पर भी जोखिम बढ़ जाता है।

-------------
मधुमेह से बचने के लिए रोजाना कम से कम 30 मिनट तेज चाल से पैदल चलना, संतुलित भोजन करना, हरी सब्जियां और फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ लेना, मीठे और तले खाद्य पदार्थों से दूरी रखना जरूरी है। वजन नियंत्रित रखें और नियमित रूप से शुगर की जांच कराएं। चिकित्सक की सलाह के अनुसार दवाएं लें और बिना परामर्श उपचार बंद न करें।
- डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed