{"_id":"6ae0e5be61fd487e3901266f","slug":"talented-performers-graced-the-competition-stage-with-dance-and-folk-art-displays-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-163732-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: प्रतिभाओं ने नृत्य-लोकरंगों से सजाया प्रतियोगिताओं का मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: प्रतिभाओं ने नृत्य-लोकरंगों से सजाया प्रतियोगिताओं का मंच
Tue, 27 Oct 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में भाग लेते हुए छात्रास्त्रोत प्रशासन
फतेहाबाद। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से 26 से 31 अक्तूबर तक आयोजित जिलास्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताओं में मंगलवार को दूसरे ग्रुप के विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। जिले के 46 सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के करीब 450 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साह से भाग लिया।
प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मंडल बाल कल्याण अधिकारी, हिसार वजीर सिंह ने ज्योति प्रज्वलित करके किया। कक्षा प्रथम से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न आयु वर्गों में करीब 40 प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। मंगलवार को दूसरे ग्रुप के विद्यार्थियों के लिए एकल नृत्य, एकल शास्त्रीय नृत्य, समूह नृत्य, कार्ड मेकिंग, प्रश्नोत्तरी और दीया-कैंडल सजावट प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
जिला बाल कल्याण परिषद का उद्देश्य बच्चों को प्रतिभा दिखाने का मंच देना और उनमें रचनात्मकता, आत्मविश्वास व प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है। इन प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को अपनी कला, ज्ञान और कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। बच्चे दूसरे प्रतिभागियों से भी सीख रहे हैं।
विज्ञापन
जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में विजेता रहने वाले विद्यार्थियों को जोनल और राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। सभी विजेता विद्यार्थियों को 14 नवंबर को बाल दिवस-2026 के अवसर पर उपायुक्त सम्मानित करेंगे।
प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में शिक्षा विभाग का सहयोग रहा। निर्णायक मंडल में अमर मोंगा, ललिता रानी, सीमा रानी बंसल, वीरेंद्र सिंह, अंकित शर्मा, पूरण सिंह, नेहा शर्मा, मीनाक्षी, नीलम और दीपक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।