{"_id":"697a1930c891b2617701ba79","slug":"video-cancer-patient-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-train-2026-01-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: नांगल पठानी स्टेशन पर कैंसर पीड़ित ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: नांगल पठानी स्टेशन पर कैंसर पीड़ित ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
दादरी-रेवाड़ी रेलमार्ग पर नांगल पठानी रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक बुजुर्ग ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग कैंसर बीमारी से परेशान था, इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है। दादरी के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
जानकारी के अनुसार रेवाड़ी जिले के गांव नांगल पठानी निवासी करीब 66 वर्षीय श्रीभगवान को करीब सात महीने पहले कैंसर बीमारी से ग्रस्त होने की पुष्टि हुई थी। उसके बाद से वह परेशान रहता था। बुधवार को उसने नांगल पठानी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के सामने कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
घटना की जानकारी पाकर दादरी राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पाकर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद शव को दादरी के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। जीआरपी चौकी में तैनात जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार ने बताया कि मृतक के बेटे देवेंद्र के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई है। परिजनों ने बताया कि वह तीन बच्चों का पिता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।