फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   'Solah Shringar' (traditional sixteen adornments) takes center stage on Karwa Chauth; high demand for matching bangles and attractive jewelry

Charkhi Dadri News: करवा चौथ पर सोलह शृंगार की धूम,मैचिंग चूड़ियों और आकर्षक आभूषणों की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
'Solah Shringar' (traditional sixteen adornments) takes center stage on Karwa Chauth; high demand for matching bangles and attractive jewelry
सूट से मेल खाती चूड़ियां, कंगन और आकर्षक आभूषण महिलाओं की पहली पसंद; शहर के शृंगार बाजारों में खरीदारी के लिए बढ़ रही भीड़
विज्ञापन


चरखी दादरी।
चरखी दादरी। करवा चौथ पर्व को लेकर शहर के बाजारों में महिलाओं की चहल-पहल बढ़ने लगी है। पर्व के नजदीक आने के साथ ही शृंगार सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ रही है। सुहागिन महिलाएं व्रत की तैयारियों के साथ अपने परिधानों से मेल खाती चूड़ियां, आकर्षक कंगन और आर्टिफिशियल ज्वेलरी की खरीदारी कर रही हैं। लाल, महरून और हरे रंग की चूड़ियों के साथ पारंपरिक व आधुनिक डिजाइन के आभूषण महिलाओं को लुभा रहे हैं। पर्व की तैयारियों के बीच महिलाओं में पारंपरिक परिधान और नए फैशन के मेल को लेकर खास उत्साह दिखाई दे रहा है।

करवा चौथ पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए सोलह शृंगार का विशेष महत्व माना जाता है। इसी परंपरा को ध्यान में रखते हुए महिलाएं व्रत के लिए अपने परिधानों के साथ आभूषणों का चयन करने में जुटी हैं। बाजार में लाल, महरून, हरे, सुनहरे और अन्य आकर्षक रंगों की चूड़ियों की मांग बनी हुई है। महिलाएं अपने सूट, साड़ी और लहंगे के रंग के अनुरूप चूड़ियों का सेट तैयार करवाना पसंद कर रही हैं। आधुनिक डिजाइन के कंगन भी खरीदारों को आकर्षित कर रहे हैं। हल्के वजन वाले और रोजमर्रा में भी इस्तेमाल किए जा सकने वाले आभूषणों के साथ पारंपरिक लुक देने वाले डिजाइन भी पसंद किए जा रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार, महिलाएं अपनी पसंद, परिधान और बजट को ध्यान में रखते हुए खरीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन


आर्टिफिशियल ज्वेलरी में पारंपरिक और आधुनिक डिजाइन की मांग
पर्व के अवसर पर कृत्रिम आभूषण भी महिलाओं की खरीदारी सूची में शामिल है। इसमें हार, झुमके, टॉप्स, मांगटीका, अंगूठियां और अन्य सजावटी आभूषणों के विभिन्न डिजाइन उपलब्ध हैं। बदलते फैशन के बीच महिलाएं ऐसे गहनों को प्राथमिकता दे रही हैं, जो देखने में सुंदर होने के साथ उनके परिधानों के साथ आसानी से मेल खा सकें। पारंपरिक रंगों के साथ आधुनिक डिजाइन का संयोजन बाजार में खास आकर्षण बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में खरीदारी करने आई महिलाओं ने कहा कि सौभाग्य के इस पर्व पर चूड़ियां और श्रृंगार का अन्य सामान खरीदना शुभ रहता है। वे इस समय ऐसी चूड़ियों और आभूषणों की खरीदारी करती हैं जिसका प्रयोग वे अन्य त्यौहारों व शादी समारोहों में भी कर सके। वे अपने बजट के हिसाब से खरीदारी कर रहीं हैं।

कोट

पर्व को लेकर सुहागिन महिलाओं में श्रृंगार का सामान खरीदने की होड़ लगी रहती है। अधिकतर महिलाएं परिधान अनुसार चूड़ियों की मैचिंग को अधिक महत्व देती है। इन दिनों बाजार में श्रृंगार की दुकानों पर खरीददार महिलाओं की भीड़ लगी रहती है।

शिवचरण सिंह, दुकानदार
कोट

करवा चौथ पर्व से एक सप्ताह पहले ही महिलाएं खरीददारी करने का काम शुरू कर देती हैं। इस पर्व पर लाल, महरून, हरे रंग की चूड़ियों की अधिक मांग रहती है। बाजार में चूड़ियों और कड़े के नए डिजाइन बजट के अनुसार उपलब्ध हैं।
प्रमोद अरोड़ा, स्थानीय दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed