फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Due to change in wind direction, the weather in Charkhi Dadri district has changed

Charkhi Dadri News: पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, आज खुश्क रहने के आसार

Tue, 27 Oct 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 27 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Due to change in wind direction, the weather in Charkhi Dadri district has changed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने और हवाओं की दिशा में बदलाव के चलते चरखी दादरी जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है। दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को चरखी दादरी में अधिकतम तापमान करीब 31.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को भी मौसम मुख्य रूप से साफ और खुश्क रहने की संभावना है। सोमवार का एक्यूआई 151 से 158 के आस पास रहा। जबकि गुरुवार को हुई बारिश से पहले यह 200 को पार गया था। बारिश के बाद इसमें गिरावट आई है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ़ चंद्रमोहन का कहना है कि 28-29 अक्टूबर को मौसम में दोबारा बदलाव हो सकता है। 29 अक्टूबर को आसमान में बादल छाने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम में हो रहे बदलाव का असर आमजन की दिनचर्या पर भी दिखाई देने लगा है। सुबह और शाम के समय लोग हल्की ठंडक महसूस कर रहे हैं, जबकि दोपहर में धूप के कारण तापमान अपेक्षाकृत अधिक बना हुआ है। किसानों को भी मौसम के पूर्वानुमान पर नजर रखने की सलाह दी जा रही है, ताकि फसलों से संबंधित कृषि कार्यों की योजना समय पर बनाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed