फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Daughters of Charkhi Dadri shine in state rugby tournament

Charkhi Dadri News: अस्मिता राज्य रग्बी टूर्नामेंट में चमकीं चरखी दादरी की बेटियां

Tue, 27 Oct 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 27 Oct 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Daughters of Charkhi Dadri shine in state rugby tournament
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी।
अस्मिता राज्य रग्बी टूर्नामेंट में चरखी दादरी की अंडर-15 और अंडर-18 बालिका टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों आयु वर्गों में तीसरा स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला रग्बी संघ के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने टीम व प्रशिक्षकों को बधाई दी है। प्रतियोगिता 24- 25 अक्तूबर को जींद में आयोजित की गई थी।
जिला रग्बी संघ ने सचिव राजेश तक्षक ने बताया कि अंडर-15 बालिका टीम ने रोहतक को 27-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद हांसी को 25-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में जींद के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा और टीम तीसरे स्थान पर रही। उन्होंने बताया कि अंडर-18 बालिका टीम ने पानीपत को 35-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में सोनीपत को 22-5 से पराजित कर टीम सेमीफाइनल में पहुंची। सेमीफाइनल में जींद के साथ कड़े मुकाबले के बाद चरखी दादरी को हार का सामना करना पड़ा। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में दादरी की बेटियों ने शानदार वापसी करते हुए भिवानी को एकतरफा मुकाबले में 35-5 से हराकर तीसरा स्थान अपने नाम किया। हरियाणा रग्बी संघ के निदेशक डॉ. नरेंद्र मोर व मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने जिला रग्बी संघ चरखी दादरी के सभी पदाधिकारियों, सुदेश तक्षक, अनीता और प्रीति फोगाट, राजेश तक्षक और कोच मुकेश कुमार, शमशेर, पवित्रा और अंतिम फोगाट को बधाई दी है।
विज्ञापन

जिला रग्बी संघ के प्रधान एडवोकेट मेहर चंद सांगवान, उपप्रधान ओमबीर महराणा, प्रदीप सरपंच, जयराम, खेल निदेशक मास्टर जयभगवान रावलधी, कुलवंत फोगाट, सदस्य विनीत, अनूप, राजेश थुराणिया ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed