{"_id":"6a3bea6c65a03442130fc92f","slug":"video-congress-levels-serious-allegations-against-bjp-regarding-the-arrest-of-ias-officer-pankaj-agarwal-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले में आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता कर दावा किया कि पंकज अग्रवाल और राज्य सरकार के बीच एक समझौता हुआ था।
अरोड़ा के अनुसार, यह समझौता राज्यसभा चुनाव जिताने और अधिकारी का नाम प्राथमिकी से हटाने के लिए था। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव के समय भी कांग्रेस ने पंकज अग्रवाल की भूमिका पर सवाल उठाए थे। अब उनकी गिरफ्तारी से अधिकारी की नीयत पर संदेह गहरा गया है। फरवरी में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद पंकज अग्रवाल को राज्यसभा चुनाव का निर्वाचन अधिकारी बनाया गया। यह सरकार की गलत मंशा और चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास दर्शाता है। अरोड़ा ने आरोप लगाया कि चुनाव भाजपा के पक्ष में करवाने के बदले प्राथमिकी से राहत का भरोसा दिया गया था।
सरकार की जवाबदेही पर सवाल
अरोड़ा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बैंक घोटाले की नैतिक जिम्मेदारी लेने को कहा। मांग की कि वित्तमंत्री होने के नाते मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए। अरोड़ा ने संबंधित विभागों के मंत्रियों से भी नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की अपील की। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन अधिकारी की भूमिका संदिग्ध थी। कांग्रेस ने तब राज्यपाल और चुनाव आयोग को भी इसकी जानकारी दी थी। आफताब अहमद ने बताया कि बैंक घोटाले में वर्ष 2024 से 2026 तक भ्रष्टाचार जारी रहा, जिसपर सरकार ने किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया। कार्रवाई केंद्रीय जांच ब्यूरो के हस्तक्षेप के बाद हुई, जिससे सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठे।
कानून व्यवस्था पर चिंता जताई
अशोक अरोड़ा ने कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने इनेलो नेता राठी की हत्या, कांग्रेस विधायक दांगी के दफ्तर में गोलीबारी और विधायकों को मिल रही धमकियों का उल्लेख किया। आफताब अहमद ने कहा कि सीएम प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को छोड़कर पंजाब की राजनीति में अधिक रुचि दिखा रहे हैं। पहले सरकारी भर्तियों में प्रदेश के युवाओं को दरकिनार किया गया और अब किसानों के हितों की कीमत पर दूसरे राज्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। राजस्थान को पानी उपलब्ध कराने के फैसले ने हरियाणा के किसानों की चिंताओं को और बढ़ा दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।