{"_id":"6aa507567bcbcd153d06ad02","slug":"textile-merchant-shot-dead-in-gurugram-son-also-targeted-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, बेटे को भी बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, बेटे को भी बनाया निशाना
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:34 PM IST
Link Copied
हरियाणा के गुरुग्राम में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात सदर बाजार इलाके की है, जहां 45 वर्षीय कपड़ा व्यापारी महेंद्र अपने 21 वर्षीय बेटे साहिल के साथ दुकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तीन बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली महेंद्र को जा लगी। गोली लगने के बाद महेंद्र को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, मृतक के बेटे साहिल ने बताया कि उसे आशंका है कि हमलावरों का असली निशाना वह खुद था। साहिल ने पुलिस को बताया कि उसे शक है कि वारदात पुरानी दुश्मनी के चलते बदला लेने की नीयत से की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।