{"_id":"6aa55a19f1846635ae0420f0","slug":"2000-crore-fund-for-startups-soon-cm-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1121709-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टार्टअप के लिए 2,000 करोड़ रुपये का फंड जल्द : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टार्टअप के लिए 2,000 करोड़ रुपये का फंड जल्द : सीएम
विज्ञापन
फोटो -
- मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए प्रस्तावित 2,000 करोड़ रुपये के स्टार्टअप फंड ऑफ फंड्स को जल्द जमीन पर उतारने की तैयारी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को समीक्षा बैठक में फंड की स्थापना व संचालन की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नवाचार और उद्यमिता तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में स्टार्टअप को शुरुआती दौर से लेकर विस्तार तक जरूरी पूंजी उपलब्ध कराने के लिए मजबूत वित्तीय व्यवस्था जरूरी है। उन्होंने कहा कि समय पर पूंजी मिलना स्टार्टअप की सफलता में अहम भूमिका निभाता है। प्रस्तावित फंड का उद्देश्य स्टार्टअप में निवेश बढ़ाने, निजी पूंजी आकर्षित करने और हरियाणा से उभर रहे संभावनाशील उद्यमों को वित्तीय सहयोग देना है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी समेत उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।