{"_id":"6ae9c2515b6d57490a0aad5a","slug":"amit-shah-to-inaugurate-martyrs-memorial-in-ambala-on-november-5-preparations-in-full-swing-for-public-meeti-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में 5 नवंबर को अमित शाह करेंगे शहीद स्मारक का उद्घाटन, जनसभा की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में 5 नवंबर को अमित शाह करेंगे शहीद स्मारक का उद्घाटन, जनसभा की तैयारियां तेज
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Tue, 03 Nov 2026 05:05 PM IST
Link Copied
अंबाला कैंट में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों की स्मृति में बने भव्य शहीद स्मारक के लोकार्पण को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 5 नवंबर को देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस ऐतिहासिक स्मारक का विधिवत उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए अंबाला कैंट में आयोजित होने वाली जनसभा की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। रैली स्थल पर अत्यधिक विशालकाय वॉटरप्रूफ टेंट लगाया गया है ताकि कार्यकर्ताओं व आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। गृहमंत्री के संबोधन को दूर-दराज तक स्पष्ट पहुंचाने के लिए विशेष साउंड सिस्टम बाहर से मंगाया गया है। इसके अलावा आयोजन स्थल और स्मारक परिसर में सुरक्षा व सुंदरता को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक लाइटिंग की विशेष व्यवस्था की गई है। तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार को भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ आयोजन स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भाजपा नेताओं का दावा है कि यह रैली और स्मारक का लोकार्पण क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक साबित होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।