Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Only 34% of the 122 sanctioned posts in aided colleges have been filled over 22 months.

Chandigarh-Haryana News: 22 महीने में एडेड कॉलेजों में स्वीकृत 122 पदों पर महज 34 फीसदी ही नियुक्तियां

विज्ञापन
- 13 प्रिंसिपल और 109 शैक्षणिक स्टाफ के पद भरने की मिली थी अनुमति, अब तक सिर्फ 41 नियुक्तियां हुईं
विज्ञापन


- प्रदेश के 96 एडेड कॉलेजों में 49 फीसदी स्टाफ की कमी

कुलदीप शुक्ला
चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी सहायता प्राप्त (एडेड) कॉलेजों में शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ की कमी के बीच भर्ती की रफ्तार भी धीमी है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने जनवरी 2025 से अब तक (करीब 22 महीने में) 24 कॉलेजों में 13 प्रिंसिपल और 109 असिस्टेंट प्रोफेसर व लाइब्रेरियन समेत कुल 122 पद भरने की अनुमति दी लेकिन अब तक सिर्फ 41 पदों पर ही नियुक्तियां हुईं हैं यानी स्वीकृत पदों पर महज 33.6 फीसदी नियुक्तियां ही हो पाई हैं जबकि 81 पद (66.4 फीसदी) अब भी खाली हैं। प्रदेश के 96 एडेड कॉलेजों में तकरीबन एक लाख विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं।

साल 2022 से 24 तक एडेड कॉलेजों में भर्तियों पर सरकार ने रोक लगा रखी थी। इसके बाद वर्ष 2025 में रोक हटाकर कॉलेजों में मांग के अनुसार पदों को भरने की मंजूरी दी गई। अब आरटीआई में मिली जानकारी के अनुसार 13 प्रिंसिपल पदों में से पांच पर नियुक्तियां हुई हैं यानी प्रिंसिपल के 38.5 फीसदी पद भरे गए जबकि 61.5 फीसदी खाली हैं। वहीं, शैक्षणिक स्टाफ के 109 पदों में से 36 पर नियुक्तियां हुई हैं यानी 33 फीसदी पद भरे गए और 67 फीसदी अभी खाली हैं।
विज्ञापन


2,831 शैक्षणिक पदों में से 1,394 खाली
प्रदेश के 96 एडेड कॉलेजों में कुल 2,831 शैक्षणिक पद स्वीकृत हैं। इनमें से 1,394 पद खाली हैं यानी करीब 49.2 फीसदी पदों पर शिक्षक नहीं हैं और 1,437 पद (50.8 फीसदी) भरे हुए हैं। शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ को मिलाकर कॉलेजों में कुल 47 फीसदी कर्मचारियों की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन जिलों में स्टाफ की कमी का असर
हरियाणा फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज टीचर्स ऑर्गेनाइजेशन के महासचिव प्रो. दयानंद मलिक के मुताबिक पानीपत, सोनीपत, हिसार, रोहतक, करनाल, भिवानी और सिरसा समेत कई जिलों के कॉलेजों में पद भरने की अनुमति के बावजूद नियुक्तियां पूरी नहीं हुई हैं। इसका असर शिक्षण व्यवस्था और कॉलेजों के प्रशासनिक कामकाज पर पड़ रहा है।





एडेड कॉलेजों में लगातार शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों की नियुक्तियां चल रही हैं। स्वीकृति के बाद नियुक्ति तक कई चरणों में प्रक्रिया पूरी होती है। प्रक्रिया के दौरान कुछ पदों पर अड़चन आने से थोड़ा ज्यादा समय लग जाता है लेकिन स्वीकृत सभी पदों पर भर्तियां होंगी।

एस नारायण, निदेशक, उच्चतर शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed