फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Youth murdered on a plot in Bhiwani; five people accused of killing him after assaulting him.

भिवानी में प्लाट में युवक की हत्या, पांच लोगों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप

Fri, 11 Sep 2026 01:25 PM IST
Naveen Naveen
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:25 PM IST
Youth murdered on a plot in Bhiwani; five people accused of killing him after assaulting him.
गांव गोठड़ा में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक रविंदर कुमार को सौंपी गई है। प्लाट में बैठकर खाना-पीना, फिर मारपीट का आरोप पुलिस को दी शिकायत में गांव गोठड़ा निवासी रणबीर सिंह पुत्र लालजी राम ने बताया कि वह आर्मी से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं। उनके अनुसार, 10 सितंबर 2026 की रात करीब नौ बजे उनका बड़ा बेटा प्रवीण कुमार उर्फ सीटू, उम्र करीब 41 वर्ष, उनके प्लाट में मौजूद था। शिकायतकर्ता के मुताबिक, प्लाट में पांच व्यक्ति बैठे हुए थे, जिनके नाम जयकरण पुत्र ओमप्रकाश, वसंत पुत्र दरिया सिंह, महिपाल पुत्र ईश्वर सिंह, सोमवीर पुत्र ताराचंद तथा पवन पुत्र मातूराम, सभी निवासी गोठड़ा बताए गए हैं। शिकायत के अनुसार, सभी लोग प्लाट में बैठकर कुछ खा-पी रहे थे। इसी दौरान उनके बेटे के साथ मारपीट की गई। इसके बाद प्लाट में सामान बिखरा हुआ मिला। शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना के बाद उनके बेटे का शव जयकरण पुत्र ओमप्रकाश के घर के सामने खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक के सिर पर चोट के निशान थे। घर में दो माह का बेटा और दो साल की बेटी मृतक प्रवीण कुमार उर्फ सीटू अपने पीछे करीब दो साल की बेटी और दो माह के बेटे को छोड़ गया है। युवक की हत्या की घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि गांव गोठड़ा की गली में एक युवक की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही ERV-142 की टीम मौके पर पहुंची और थाना लोहारू में मौजूद मन एएसआई को घटना से अवगत कराया गया। मन एएसआई ने चालक सीटी दीपक के साथ सरकारी वाहन नंबर HR16GV-6400 से घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा घटनास्थल को सुरक्षित करवाया। इसके बाद सीन ऑफ क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। घटनास्थल से खून आलूद व अन्य साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा मृतक की पहचान प्रवीण उर्फ सीटू पुत्र रणबीर सिंह, निवासी गांव गोठड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के पिता रणबीर सिंह के माध्यम से शव की शिनाख्त करवाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहारू की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 190, 191(3) और 191(2) के तहत मामला दर्ज किया है। थाना लोहारू में मुकदमा नंबर 170 दिनांक 11 सितंबर 2026 दर्ज किया गया है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक रविंदर कुमार को सौंपी गई है। पांच पुलिस टीमें जांच में जुटीं : थाना प्रभारी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने बताया कि मामले में तेजी से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के लिए पांच पुलिस टीमें गठित की गई हैं, जो अपने-अपने स्तर पर जांच में जुटी हुई हैं। पुलिस द्वारा घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। एफआईआर की विशेष रिपोर्ट नियमानुसार भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

उज्जैन: वैष्णव तिलक और गुलाब की माला से सजे बाबा महाकाल, भाद्रपद अमावस्या पर भस्म आरती में हुआ अद्भुत शृंगार

11 Sep 2026

गोंडा: आधी रात के बाद व्यापारी का शव पहुंचा घर, छावनी बना करनैलगंज चौराहा

11 Sep 2026

दिनदहाड़े ई-रिक्शा सवार महिला का मंगलसूत्र छीना; VIDEO

11 Sep 2026

पुराने सार्वजनिक चबूतरे पर सांस्कृतिक मंच निर्माण पर भड़के ग्रामीण , VIDEO

11 Sep 2026

चर्चित खनन कारोबारी इश्तियाक खान मुंबई से गिरफ्तार, रिमांड पर भेजा गया जेल; VIDEO

11 Sep 2026
विज्ञापन

लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के बी-5 कोच का एसी खराब, यात्रियों ने किया प्रदर्शन; VIDEO

11 Sep 2026

चुनरी ओढ़ कर हाथों में मेहदी रच, सिर पर कलश लेकर चली महिलाएं; VIDEO

11 Sep 2026
विज्ञापन

करनाल: विदेश में भी सात्विक जीवन जीते हैं लोग, बलि हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं : अनिरुद्धाचार्य

11 Sep 2026

कालीघाट मंदिर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, जय मां काली और जय श्रीराम के नारों से गूंजा कालीघाट

11 Sep 2026

कानपुर: बीपीसीएल को साइबर हमलों से बचाएगा आईआईटी, दोनों संस्थानों के बीच जल्द होगा एमओयू

10 Sep 2026

VIDEO: आगरा में मेट्रो निर्माण कार्य के दाैरान गैस पाइप लाइन टूटी, सप्लाई बंद

10 Sep 2026

जनसमस्याओं पर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद सख्त, अफसरों को दी हिदायत

VIDEO: सौंख पहुंचीं रजत शिला का लोगों ने किया स्वागत

10 Sep 2026

VIDEO: यूजीसी के विरोध में जलेसर में सवर्ण समाज की हुंकार, सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग

10 Sep 2026

VIDEO: कोसीकलां में परिक्रमा रोकी, श्रद्धालुओं से मारपीट; पथराव से मची अफरातफरी

10 Sep 2026

विकसित भारत 2047 संगोष्ठी में उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, VIDEO

10 Sep 2026

Meerut: गन्ने की खेती में बांस बना सहारा, ट्रेंच विधि से बुआई और सहफसली खेती भी

10 Sep 2026

Video: केजीएमयू से गोंडा ले जाते समय विनोद साहनी के शव को फिर रोका

10 Sep 2026

Video: विनोद की मौत के विरोध में केजीएमयू शवगृह पर धरना

10 Sep 2026

कानपुर: श्री भोलेश्वर श्याम मंदिर से निकली कलश यात्रा, भजनों पर झूमे भक्त

10 Sep 2026

फरीदाबाद की अंडर 17 टीम ने जीता कांस्य पदक

10 Sep 2026

25वे गणेश महोत्सव पर होंगे 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन

10 Sep 2026

दिल्ली के कई इलाकों में गणेश जी की मूर्तियां बिकनी शुरू

10 Sep 2026

सत्य निकेतन हादसे के बाद छात्रों के ऊपर आर्थिक संकट

10 Sep 2026

गुरुग्राम में बृहस्पतिवार को आयोजित समाधान शिविर में कुल 12 शिकायतें पहुंचीं

10 Sep 2026

सुभासपा के नेता डॉ. अरविंद ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, VIDEO

10 Sep 2026

सत्य निकेतन में इमारत धराशायी होने के बाद स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा

10 Sep 2026

नोएडा में सभी जगह 45 से ज्यादा स्थानों पर तैयार हो रहे बड़े निर्माणाधीन प्रोजेक्ट

10 Sep 2026

गाजीपुर में लंपी का टीकाकरण शुरू, 25 टीमों का गठन; VIDEO

10 Sep 2026

तेज बारिश से शहर में जलभराव, राहगीरों की बढ़ी परेशानी; VIDEO

10 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed