Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
An elderly woman asked a scooter rider for a lift to cross the road, then rendered him unconscious by pricking his waist with a needle.
{"_id":"6ae0a7711f7ae591f808e83f","slug":"video-an-elderly-woman-asked-a-scooter-rider-for-a-lift-to-cross-the-road-then-rendered-him-unconscious-by-pricking-his-waist-with-a-needle-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"सड़क पार कराने के लिए बुजुर्ग महिला ने मांगी स्कूटी सवार से लिफ्ट, कमर में निडल चुभो किया बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पार कराने के लिए बुजुर्ग महिला ने मांगी स्कूटी सवार से लिफ्ट, कमर में निडल चुभो किया बेहोश
भिवानी। झंकार रोड पंचायत भवन दमकल कार्यालय के सामने बैंक से पैसे निकाल स्कूटी से घर लौट रही एक महिला से बुजुर्ग महिला ने सड़क पार कराने के लिए लिफ्ट लेने के बहाने से रुपये और गहने ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला के कमर में चुनीली निडल जैसी कोई वस्तु चुभो दी गई। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। वहीं महिला के परिजनों ने डॉयल 112 पर इसकी सूचना देने के बाद महिला को अस्पताल में दाखिल कराया है। सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
भिवानी के कीर्ति नगर निवासी रवि सैनी ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब सवा बजे उसकी पत्नी मीनाक्षी का एक अनजान नंबर से फोन आया। उसने बताया कि वह झंकार रोड पर दमकल कार्यालय के सामने खड़ी है। जब वे मौके पर पहुंचे तो स्कूटी पर बेहोशी की हालत में थी। उसे तत्काल एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। थोड़ा होश में आने के बाद महिला ने बताया कि उससे एक बुजुर्ग महिला ने सड़क पार कराने के लिए लिफ्ट मांगी थी। महिला को कमर में कुछ नुकीनी निडल जैसा चुभने का आभास हुआ और फिर वह थोड़ी दूर जाकर बेहोश हो गई। महिला ने बताया कि उसने बैंक से 30 हजार रुपये निकाले थे। उसने बताया कि उसके बैग से 30 हजार रुपये और गले व कानों के गहने भी गायब हैं। डॉयल 112 पर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तहकीकात की वहीं पीड़ित महिला को अस्पताल में दाखिल कराया। सिविल लाइन पुलिस थाना के जांच अधिकारी संजय ने बताया कि फिलहाल महिला के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। बयान के आधार पर पुलिस इस संबंध में आगामी कार्रवाई करेगी और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल मामले की तहकीकात की जाएगी। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।