{"_id":"6ae07270377206be3c0855c6","slug":"body-of-child-who-had-gone-missing-from-his-home-in-mundhal-khurd-village-bhiwani-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी: मुंढाल में घर से लापता बच्चे का चार दिन बाद जोहड़ में मिला शव, 23 अक्तूबर को हुआ था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: मुंढाल में घर से लापता बच्चे का चार दिन बाद जोहड़ में मिला शव, 23 अक्तूबर को हुआ था लापता
Tue, 27 Oct 2026 03:14 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 27 Oct 2026 03:14 PM IST
सार
परिवार और गांव के लोगों ने उसे ढूंढने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इस मामले में मुंढाल चौकी के जांच अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे गांव के जोहड़ में एक बच्चे का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
विस्तार
गांव मुंढाल खुर्द में घर से लापता बच्चे का चार दिन बाद संदिग्ध हालत में जोहड़ में सात वर्षीय बच्चे सचिन का शव मंगलवार को बरामद हुआ। सचिन 23 अक्तूबर की शाम से घर से लापता था। परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश में काफी प्रयास किए, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। मंगलवार को जोहड़ के किनारे बच्चे का शव दिखाई देने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू की गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गांव मुंढाल खुर्द में सात वर्षीय सचिन का 23 अक्तूबर की शाम को घर से लापता हो गया था। इसके बाद परिजनों और गांव के लोगों ने उसे आसपास के इलाकों सहित हर जगह तलाश किया, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। मंगलवार सुबह जोहड़ के किनारे एक कुत्ते द्वारा शव को सूंघते हुए देखे जाने के बाद ग्रामीणों को शक हुआ। इसके बाद गांव के लोगों को सूचना दी गई। गांव के सरपंच और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चे के शव को जोहड़ से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सचिन के दादा ने बताया कि सचिन 23 अक्तूबर की शाम से ही लापता था।
विज्ञापन
परिवार और गांव के लोगों ने उसे ढूंढने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इस मामले में मुंढाल चौकी के जांच अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे गांव के जोहड़ में एक बच्चे का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया। फिलहाल सात वर्षीय सचिन की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन