Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Youth murdered on a plot in Bhiwani; five people accused of killing him after assaulting him.
{"_id":"6aa3b3d99d03cb1ace0cff3c","slug":"video-youth-murdered-on-a-plot-in-bhiwani-five-people-accused-of-killing-him-after-assaulting-him-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में प्लाट में युवक की हत्या, पांच लोगों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में प्लाट में युवक की हत्या, पांच लोगों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप
गांव गोठड़ा में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक रविंदर कुमार को सौंपी गई है।
प्लाट में बैठकर खाना-पीना, फिर मारपीट का आरोप
पुलिस को दी शिकायत में गांव गोठड़ा निवासी रणबीर सिंह पुत्र लालजी राम ने बताया कि वह आर्मी से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं। उनके अनुसार, 10 सितंबर 2026 की रात करीब नौ बजे उनका बड़ा बेटा प्रवीण कुमार उर्फ सीटू, उम्र करीब 41 वर्ष, उनके प्लाट में मौजूद था। शिकायतकर्ता के मुताबिक, प्लाट में पांच व्यक्ति बैठे हुए थे, जिनके नाम जयकरण पुत्र ओमप्रकाश, वसंत पुत्र दरिया सिंह, महिपाल पुत्र ईश्वर सिंह, सोमवीर पुत्र ताराचंद तथा पवन पुत्र मातूराम, सभी निवासी गोठड़ा बताए गए हैं।
शिकायत के अनुसार, सभी लोग प्लाट में बैठकर कुछ खा-पी रहे थे। इसी दौरान उनके बेटे के साथ मारपीट की गई। इसके बाद प्लाट में सामान बिखरा हुआ मिला। शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना के बाद उनके बेटे का शव जयकरण पुत्र ओमप्रकाश के घर के सामने खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक के सिर पर चोट के निशान थे।
घर में दो माह का बेटा और दो साल की बेटी
मृतक प्रवीण कुमार उर्फ सीटू अपने पीछे करीब दो साल की बेटी और दो माह के बेटे को छोड़ गया है। युवक की हत्या की घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस
पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि गांव गोठड़ा की गली में एक युवक की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही ERV-142 की टीम मौके पर पहुंची और थाना लोहारू में मौजूद मन एएसआई को घटना से अवगत कराया गया। मन एएसआई ने चालक सीटी दीपक के साथ सरकारी वाहन नंबर HR16GV-6400 से घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा घटनास्थल को सुरक्षित करवाया। इसके बाद सीन ऑफ क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। घटनास्थल से खून आलूद व अन्य साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मृतक की पहचान प्रवीण उर्फ सीटू पुत्र रणबीर सिंह, निवासी गांव गोठड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के पिता रणबीर सिंह के माध्यम से शव की शिनाख्त करवाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहारू की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 190, 191(3) और 191(2) के तहत मामला दर्ज किया है। थाना लोहारू में मुकदमा नंबर 170 दिनांक 11 सितंबर 2026 दर्ज किया गया है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक रविंदर कुमार को सौंपी गई है।
पांच पुलिस टीमें जांच में जुटीं : थाना प्रभारी
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने बताया कि मामले में तेजी से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के लिए पांच पुलिस टीमें गठित की गई हैं, जो अपने-अपने स्तर पर जांच में जुटी हुई हैं। पुलिस द्वारा घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। एफआईआर की विशेष रिपोर्ट नियमानुसार भेजी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।