Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani-Bandra Terminus Special Train partially cancelled on the 12th

Bhiwani News: भिवानी-बांद्रा टर्मिनल स्पेशल ट्रेन 12 को आंशिक रद्द

Tue, 10 Nov 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 10 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Bhiwani-Bandra Terminus Special Train partially cancelled on the 12th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


भिवानी। रेलवे प्रशासन ने भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन को आंशिक रद किया है। बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य के कारण भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन को आंशिक रद किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09006, भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 12 नवंबर को भिवानी से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बोरीवली तक ही संचालित होगी। अर्थात बोरीवली-बांद्रा टर्मिनस के मध्य आंशिक रद रहेगी।

भिवानी से दोपहर 2:35 बजे रवाना होगी ट्रेन

ट्रेन भिवानी रेलवे स्टेशन से दोपहर 2:35 बजे रवाना होगी। इसके बाद चरखी दादरी से 3 बजे, कोसली से 3:32 बजे, रेवाड़ी से 4:40 बजे, अलवर से 5:32 बजे और जयपुर से शाम 7:50 बजे रवाना होगी। किशनगढ़ से रात 9:05 बजे, अजमेर से 10:15 बजे और नसीराबाद से 10:48 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन


-अगले दिन दोपहर 3:20 बजे पहुंचेगी बोरीवली

अगले दिन ट्रेन भीलवाड़ा से रात 12:30 बजे, चित्तौड़गढ़ से 2:15 बजे, नीमच से 3:03 बजे, मंदसौर से 3:44 बजे और रतलाम से सुबह 5:05 बजे रवाना होगी। इसके बाद वडोदरा से सुबह 9 बजे, सूरत से 11:33 बजे और वापी से दोपहर 1:35 बजे रवाना होकर दोपहर 3:20 बजे बोरीवली पहुंचेगी। सामान्य समय-सारणी के अनुसार ट्रेन शाम 4:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचती है, लेकिन 12 नवंबर को वहां तक नहीं जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed