Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A fine of 10,000 imposed for stubble burning

Bhiwani News: पराली जलाने पर लगाया 10 हजार का जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
A fine of 10,000 imposed for stubble burning
भिवानी। गांव कलिंगा में धान की पराली जलाने पर कृषि विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए किसान संजय सिंह पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। किसान के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवाने के साथ ही उसकी जमीन की मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर रेड एंट्री भी की गई है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस सीजन का जिले में यह पहला जुर्माना है। 14 नवंबर को विभागीय टीम को गांव कलिंगा के खेतों में पराली जलाने की सूचना मिली थी। इस पर टीम पटवारी, ग्राम सचिव और पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंची और खेतों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान करीब तीन एकड़ भूमि में धान की पराली जली हुई मिली। इसके बाद विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए किसान पर जुर्माना लगाया और पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवाई।
विज्ञापन


पराली प्रबंधन के लिए किसानों को किया जा रहा जागरूक
विभाग के उप कृषि निदेशक राजेश सिहाग ने बताया कि कृषि विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर किसानों को फसल अवशेष नहीं जलाने के लिए जागरूक कर रही हैं। किसानों को पराली प्रबंधन के आधुनिक तरीकों और इसे जलाने से पर्यावरण को होने वाले नुकसान की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस सीजन में अब तक पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई थी। कलिंगा में मामला सामने आने पर तुरंत कार्रवाई की गई है। पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पराली न जलाने पर प्रति एकड़ 1200 रुपये की प्रोत्साहन राशि
सहायक कृषि अभियंता नसीब सिंह धनखड़ ने बताया कि किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए आधुनिक कृषि मशीनें उपलब्ध करवाई जा रही हैं। पराली न जलाकर उसका उचित प्रबंधन करने वाले किसानों को सरकार की ओर से 1,200 रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे पराली में आग लगाने के बजाय आधुनिक कृषि मशीनों का इस्तेमाल करें और फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed