Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Young woman accuses cousin of attempted rape

Bhiwani News: युवती ने चचेरे भाई पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Young woman accuses cousin of attempted rape
भिवानी। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती ने अपने चचेरे भाई पर खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि 14 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका चचेरा भाई घर आया और उसे अपने साथ खेत में ले गया। युवती के अनुसार आरोपी और उसके परिवार ने खेत में साझे में धान की खेती कर रखी है। रास्ते में आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और गंदे इशारे किए।
विज्ञापन

युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे घेरकर खींच लिया और नीचे गिरा दिया। इसके बाद उसने दुष्कर्म का प्रयास किया। उस समय युवती के हाथ में बोतल थी, जिससे उसने बचाव में आरोपी के मुंह पर वार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर भागी और अपनी ताई के पास पहुंची। युवती ने आरोपी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है।
सदर थाने के जांच अधिकारी नरेश ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed