{"_id":"6afc9af1495e008c0f0ff71b","slug":"devotees-welcomed-the-rath-yatra-upon-its-arrival-in-bhiwani-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-160190-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रथ यात्रा का भिवानी पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने किया अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रथ यात्रा का भिवानी पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने किया अभिनंदन
विज्ञापन
दीप-कलश रथ यात्रा का स्वागत करते श्रद्धालु।
भिवानी। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से अखंड दीप-कलश एवं माता भगवती शताब्दी समारोह के द्वितीय चरण के उपलक्ष्य में निकाली जा रही रथ यात्रा का भिवानी पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने अभिनंदन किया। 10 नवंबर को पंचकूला से शुरू हुई यात्रा विभिन्न स्थानों से होते हुए भिवानी पहुंची, जहां गायत्री परिवार के सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर अगवानी की।
विजय शर्मा ने बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार अखिल विश्व गायत्री परिवार का मुख्यालय है। संस्था का उद्देश्य व्यक्ति, परिवार और समाज का निर्माण कर श्रेष्ठ समाज की स्थापना करना है। रथ यात्रा फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित आस्था स्पेशल स्कूल पहुंची, जहां सुमन शर्मा एडवोकेट और विजय शर्मा ने अगवानी की।
इसके बाद रथ विभिन्न स्थानों से होते हुए रामकुंज, हांसी गेट पहुंचा, जहां सायंकालीन दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। 15 नवंबर को हरियाणा शेखावाटी संस्कृत महाविद्यालय की यज्ञशाला में हवन-यज्ञ हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना की। इसके बाद महम रोड स्थित गोशाला और श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने रथ यात्रा का अभिनंदन किया।