{"_id":"6aa3a5dd9f45ebba1309a4d9","slug":"video-long-queues-of-advocates-for-the-bhiwani-district-bar-elections-voting-is-underway-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी जिला बार चुनावों के लिए अधिवक्ताओं की लगी लंबी कतारें, मतदान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी जिला बार चुनावों के लिए अधिवक्ताओं की लगी लंबी कतारें, मतदान जारी
जिला बार एसोसिएशन चुनावों के लिए शुक्रवार सुबह दस बजे से मतदान जारी है। बार एसोसिएशन चुनावों के लिए प्रधान पद की दौड़ में चार प्रमुख दावेदार हैं, जिनमें सुरेंद्र कुमार हंस, भारत सिंह बूरा, युधिष्टिर वत्स व विकास बुडानिया शामिल हैं। जबकि सचिव पद के लिए पांच दावेदार मैदान में हैं।
जिला बार एसोसिएशन की चुनाव कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट रविंद्र शर्मा और रिटर्निंग ऑफिसर एडवोकेट देवेंद्र तंवर ने सुबह दस बजे से मतदान प्रक्रिया चल रही है। शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इसके बाद नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी।
वहीं, ऑडिटर के लिए नीर कैलाश, लाइब्रेरी इंचार्ज के लिए भारती रंगा और एग्जीक्यूटिव मेंबर के लिए गरिमा के नाम शामिल हैं, जिनके मुकाबले कोई दूसरा नामांकन नहीं है, इसलिए मतदान के बाद इनके नामों की घोषणा भी कर दी जाएगी। बार चुनावों में 1900 से अधिक मतदाता हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।