Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Loharu municipal employees burned an effigy of the government and expressed their anger by raising slogans.
{"_id":"6a96b829ac3c8bf21109a051","slug":"video-loharu-municipal-employees-burned-an-effigy-of-the-government-and-expressed-their-anger-by-raising-slogans-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"लोहारू नगरपालिका कर्मचारियों ने फूंका सरकार का पुतला, नारेबाजी कर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहारू नगरपालिका कर्मचारियों ने फूंका सरकार का पुतला, नारेबाजी कर जताया रोष
भिवानी। लोहारू नगरपालिका कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को जारी रही। कर्मचारियों ने नगरपालिका कार्यालय परिसर में एकत्रित होकर हरियाणा सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी यूनियन के प्रधान आशु ने की। राज्य सचिव पुरुषोत्तम दानव के निर्देशानुसार कर्मचारी आगामी आदेश तक हड़ताल पर डटे हुए हैं।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने हिसार, सिरसा, फतेहाबाद सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में कर्मचारियों के साथ हुई घटनाओं एवं वारदातों को लेकर गहरा रोष जताया। कर्मचारियों ने इन घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि नगरपालिका कर्मचारी अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार की ओर से बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद उनकी मांगों का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। इसी के चलते कर्मचारियों को मजबूर होकर हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।