फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani: Dates fixed for enrollment and registration for classes 9 to 12; schools can apply online.

भिवानी: कक्षा 9वीं से 12वीं एनरोलमेंट एवं पंजीकरण की तिथियां निर्धारित, विद्यालय कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Fri, 18 Sep 2026 04:10 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Fri, 18 Sep 2026 04:10 PM IST
सार

एनरोलमेंट की अंतिम तिथि के बाद प्रश्र-पत्र शुल्क 1000 रुपये अथवा सक्षम अधिकारी के आदेशानुसार शुल्क जुर्माना सहित भरना होगा अन्यथा प्रश्र-पत्र प्राप्त न होने की अवस्था में विद्यालय स्वयं जिम्मेवार होगा।

विज्ञापन
Bhiwani: Dates fixed for enrollment and registration for classes 9 to 12; schools can apply online.
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा HBSE Gate - फोटो : संवाद

विस्तार

शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा 9वीं से 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए एनरोलमेंट रिटर्न भरने की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। राजकीय, अराजकीय स्थाई मान्यता प्राप्त एवं बोर्ड से स्थायी संबद्धता प्राप्त विद्यालय व गुरूकुल, विद्यापीठ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि सभी विद्यालय मुखिया हरियाणा राज्य के विद्यार्थियों के लिए 150 रुपये प्रति विद्यार्थी एवं अन्य राज्यों के प्रवासी विद्यार्थियों के लिए 200 रुपये प्रति विद्यार्थी एनरोलमेंट शुल्क के साथ 18 सितंबर से 12 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


इसके पश्चात 100 रुपये विलंब शुल्क सहित 13 से 19 अक्तूबर, 200 रुपये विलंब शुल्क सहित 20 से 26 अक्तूबर, 300 रुपये विलंब शुल्क सहित 27 अक्तूबर से 2 नवंबर तथा 1000 रुपये विलंब शुल्क सहित 3 से 10 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि छात्रों के विवरणों में 13 से 18 नवंबर तक ऑनलाइन शुद्धि कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त कक्षा 9वीं व 11वीं के छात्रों का 50 रुपये प्रति छात्र प्रश्न पत्र शुल्क भी निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनरोलमेंट की अंतिम तिथि के बाद प्रश्र-पत्र शुल्क 1000 रुपये अथवा सक्षम अधिकारी के आदेशानुसार शुल्क जुर्माना सहित भरना होगा अन्यथा प्रश्र-पत्र प्राप्त न होने की अवस्था में विद्यालय स्वयं जिम्मेवार होगा। उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों का 9वीं कक्षा में एनरोलमेंट पूर्व में हो चुका है और उन द्वारा कक्षा 10वीं की परीक्षा इसी बोर्ड से नियमित, मुक्त विद्यालय के तौर पर न देकर अन्य समकक्ष मान्यता प्राप्त बोर्ड से परीक्षा पास की है तो ऐसे विद्यार्थियों को कक्षा 11वीं में एनरोलमेंट करवाने की आवश्यकता नहीं है।


कक्षा 11वीं में जिन विद्यार्थियों का एनरोलमेंट पहले ही हो चुका है ऐसे विद्यार्थियों का विद्यालयों द्वारा केवल रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा, जिसके लिए 100 रुपये प्रति विद्यार्थी शुल्क भी ऑनलाइन जमा करवाना होगा।  इसके अतिरिक्त कक्षा 9वीं, 10वीं व 12वीं में अध्ययनरत जिन विद्यार्थियों का पहले ही एनरोलमेंट हो चुका है और वे परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए हैं या दोबारा उसी कक्षा में दाखिला लिया है, उनके एनरोलमेंट फार्म दोबारा भेजने की जरूरत नहीं है केवल रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा, जिसके लिए 100 रुपये प्रति विद्यार्थी शुल्क भी ऑनलाइन जमा करवाना होगा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed