Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Meeting of the District Public Relations and Grievance Redressal Committee held in Bhiwani; Minister orders probe into a ₹1.5 lakh electricity bill
{"_id":"6aad0e2198258b0809063954","slug":"video-meeting-of-the-district-public-relations-and-grievance-redressal-committee-held-in-bhiwani-minister-orders-probe-into-a-rs15-lakh-electricity-bill-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक, मंत्री ने दिए डेढ़ लाख बिजली बिल जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक, मंत्री ने दिए डेढ़ लाख बिजली बिल जांच के आदेश
पंचायत भवन में शुक्रवार को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में नागरिक खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने परिवादों की सुनवाई की। इस दौरान मंत्री ने एक उपभोक्ता को सोलर सिस्टम संचालन के बावजूद पिछले दो साल तक एवरेज बिल थमाने के मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
मंत्री ने कहा कि उपभोक्ता को अचानक 28 हजार यूनिट का बिल तैयार कर थमाने में आखिर किसकी लापरवाही है। इस पर निगम अधिकारियों ने तर्क दिया कि ये सिस्टम की खामी है। जिस पर मंत्री ने उपभोक्ता को राहत देने के भी आदेश दिए। वहीं एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत मामले में कथित चिकित्सक की लापरवाही के मामले में मंत्री ने पुलिस को जल्द से जल्द बिसरा रिपोर्ट मंगवाकर इस संबंध में कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
वहीं, एक किसान की जलभराव के दौरान खराब फसल का जायजा लेने के लिए तहसीलदार को भी मौका निरीक्षण के आदेश दिए। वहीं किसान ने आरोप लगाया था कि सिंचाई विभाग ने समय पर बाढ़ राहत प्रबंधों के तहत बिजली कनेक्शन लेकर पानी की निकासी नहीं कराई, जिसकी वजह से उसकी फसल बर्बाद हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।