फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Kikral village in Bhiwani

भिवानी: किकराल की मिट्टी में उगता है सोना, मेहनती हैं किसान

Sun, 30 Nov 2025 09:09 PM IST
Shahil Sharma शाहिल शर्मा
Updated Sun, 30 Nov 2025 09:09 PM IST
Kikral village in Bhiwani
राजस्थान की सीमा से सटा ऐतिहासिक गांव किकराल सिवानी उपमंडल से सिर्फ छह किलोमीटर दूर 300 वर्ष पूर्व बसाया गया है। यह अपनी उपजाऊ धरती, अनुशासित सामाजिक ढांचे और पीढ़ियों से चले आ रहे भाईचारे की वजह से पूरे इलाके में मिसाल माना जाता है। गांव की स्थापना का इतिहास भी उतना ही रोचक है ग्रामीणों के अनुसार यहां वर्षों पहले प्रसिद्ध पहलवान कीकर सिंह रहते थे। उसी के नाम पर यह स्थान पहले ‘कीकर वाला’ कहा जाता था, जो समय के साथ बदलकर ‘किकराल’ के नाम से जाना जाने लगा। करीब 500 परिवार, 2,500 जनसंख्या और 1,400 वोटरों वाला यह गांव कृषि और पशुपालन पर आधारित है। इसकी मिट्टी पूरे क्षेत्र में सबसे उपजाऊ मानी जाती है। किकराल का इतिहास केवल खेती तक सीमित नहीं यह गांव देश की आजादी के संघर्ष में भी शानदार योगदान दे चुका है। वर्ष 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्धों में सेवा दे चुके मुंशी राम खटक समेत आजाद हिंद फौज हवलदार माईराम नोखवाल, लांसनायक जीराम, हवलदार जयलाल, हवलदार रणजीत सिंह खटक इस गांव के गौरव हैं। धार्मिक सौहार्द, सर्वसम्मति से बनती पंचायतें, एकजुट निर्णय और विकास की साझा सोच किकराल को प्रदेश के उन खास गांवों की श्रेणी में शामिल करते हैं, जो अपने संस्कार, भूमि और परंपराओं से जुड़े हैं। इस गांव की गलियों में अपनापन दौड़ता है। खेतों में सोना उगता है और दिलों में भाईचारा बसा है। इसीलिए किकराल सिर्फ एक गांव नहीं बल्कि लोगों की भावनाओं का केंद्र है। संवाद मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और मजार में है आस्था गांव में कुल छह मंदिर हैं। आजादी से पहले की मस्जिद है। गुरुद्वारा है और पीर बाबा की मजार है। गांव के शिक्षा के लिए वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय है, जिसमें आसपास के बच्चे भी शिक्षा ग्रहण के लिए आते हैं। गांव की मुख्य समस्या गांव में कोई रोडवेज सेवा नहीं है। गांव में पशु अस्पताल और पीएचसी खुला है लेकिन इन दोनों अस्पतालों के लिए सरकारी भवन नहीं बन सका है। आपसी भाईचारे और शांति के लिए बनी पहचान गांव किकराल पूरे इलाके में आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के लिए जाना जाता है। गांव में अधिकतर सरपंच सर्वसम्मति से ही चुने जाते रहे हैं। समय के साथ चुनाव होने लगे, लेकिन गांव का परंपरागत भाईचारा आज भी कायम है। यहां किसी प्रकार का बड़ा विवाद या मुकदमा नहीं होता। सभी मतभेद गांव की पंचायत में ही आपसी सहमति से निपटा लिए जाते हैं। - हितेश शर्मा, सदस्य, भारत विकास परिषद एवं आजाद युवा परिषद हिंदू बहुल गांव किकराल के लोग मिलजुलकर शांतिपूर्वक रहते हैं। गांव में बिजली और पानी की उत्तम व्यवस्था है, जो हर नागरिक की मूल आवश्यकता है। युवाओं के लिए गांव में बड़ा स्टेडियम भी है, जो उन्हें खेलों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित करता है। गांव की प्रमुख समस्याओं में से एक है पंचायती भूमि पर अवैध कब्जे की बढ़ती स्थिति, जिसे सुलझाने की आवश्यकता है। - सौरभ भारद्वाज, ग्रामीण। कीकर सिंह पहलवान के नाम पर गांव का नाम पहले ‘कीकर वाला’, जो समय के साथ बदलकर ‘किकराल’ हो गया। गांव की पहचान खेती, पशुपालन और मजबूत भाईचारे में है। यहां हर मसला आपसी सहमति से निपटाया जाता रहा है। यही कारण रहा कि पंचायतें कई वर्षों तक सर्वसम्मति से ही बनीं। यही गांव की सबसे बड़ी ताकत है। - निहाल सिंह, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि। किकराल की मिट्टी पूरे क्षेत्र में सबसे उपजाऊ मानी जाती है। यहां के किसान मेहनती और कृषि ज्ञान में दक्ष हैं। गांव का भाईचारा ऐसा है कि किसी भी दुख-सुख में पूरा गांव एकजुट हो जाता है। भूमि की उर्वरता और लोगों की एकता यही दो आधार किकराल को उसकी विशिष्ट पहचान देते हैं। - कृष्ण कुमार वर्मा, ग्रामीण। पिछले तीन वर्षों में लगभग 70 लाख रुपये की लागत से कई महत्वपूर्ण विकास कार्य पूरे किए गए हैं। इनमें स्कूल के सामने वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या का समाधान, पार्क और श्मशान भूमि का विकास, स्टेडियम का सुधार, दीवारों पर पेंटिंग और स्लोगन, जिम सेंटर की स्थापना प्रमुख हैं। - हवा सिंह, सरपंच प्रतिनिधि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Hamirpur: धूमधाम से मनाई महर्षि दयानंद सरस्वती की 201वीं जयंती

यूपीएससी की परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने की बातचीत, VIDEO

30 Nov 2025

जिला परिषद चुनावों की तैयारियों को लेकर अकाली दल ने कसी कमर, मोगा में बैठक

पंजाब अनुसूचित जाति कमीशन के चेयरमैन जसवीर गढ़ी ने फगवाड़ा में आप नेता दलजीत राजू से की मुलाकात

VIDEO: संदिग्ध हालत में युवक का मिला शव, दोहिने हाथ-पैर में फैक्चर और सिर पर मिले चोट के निशान

30 Nov 2025
विज्ञापन

Sirmour: नाहन में खुला हिमधारा एकीकृत विकास संस्था का कार्यालय

30 Nov 2025

बरेली में गोकशी का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

30 Nov 2025
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव बोले- गीता कर्म, समर्पण और लोक कल्याण का संदेश देने वाला ग्रंथ

कानपुर: 15 घंटे बाद खुला कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग, यमुना पुल से रेंगकर निकले वाहन

30 Nov 2025

कानपुर: भीतरगांव में व्यापार मंडल चेयरमैन मुकेश सोनी का ढोल-फूलमाला से भव्य स्वागत

30 Nov 2025

फरीदाबाद: तीन नंबर पुलिया के पास कूड़े का ढेर, दुर्गंध से परेशान स्कूली बच्चे व राहगीर

30 Nov 2025

मोगा पुलिस ने के दो सब डिवीजन में चलाया कासो ऑपरेशन, संदिग्ध घरों की तलाशी

पठानकोट में ट्रक चालक से लूट, एक आरोपी दबोचा

Delhi Blast Update: दिल्ली ब्लास्ट में पकड़े गए Rampur के रहने वाले दो मौलवी, NIA की टीम ने डाला डेरा

30 Nov 2025

Sirmour: नाहन में खुला हिमधारा एकीकृत विकास संस्था का कार्यालय

30 Nov 2025

Sirmour: गीत-संगीत के माध्यम से दिया पर्यावरण जागरूकता का संदेश

30 Nov 2025

Ujjain: CM Mohan Yadav के बेटे के विवाह कार्यक्रम में पहुंचे कई दिग्गज, कुछ ऐसे दिखे दूल्हे।

30 Nov 2025

Kullu: कुल्लू-मनाली और लाहौल के सिस्सू पहुंच रहे हैं सैलानी, कारोबारियों के खिले चेहरे

30 Nov 2025

अंबाला में श्री बद्री-केदार उत्तराखंड ब्राह्मण संगठन धूमधाम से ने मनाई श्री गीता जयंती

30 Nov 2025

अंबाला में मंत्री अनिल विज बोले- देश की प्रगति को जनता तक पहुंचाने का माध्यम है प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम

30 Nov 2025

Sirmour: एवीएन स्कूल नाहन में बाल प्रतिभाओं ने मंच से दिखाई अपनी प्रतिभा

30 Nov 2025

Ujjain: CM Mohan Yadav के बेटे की शादी, बारात लेकर निकला दूल्हा पक्ष, खुशी में नाची बहन।

30 Nov 2025

कानपुर: फजलगंज में पुलिस मुठभेड़…25,000 का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से गिरफ्तार

30 Nov 2025

कानपुर: नेपा द्वारा BNSD शिक्षा निकेतन में अंतर-ध्वनि प्रतियोगिता का शुभारंभ

30 Nov 2025

एनसीसी दिवस पर संस्कृत विश्वविद्यालय में हुए आयोजन, VIDEO

30 Nov 2025

फतेहाबाद के टोहाना में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने सुना मन की बात

30 Nov 2025

Meerut: एसडी सदर में हॉकी टूर्नामेंट शुरू

30 Nov 2025

Rajasthan Weather: राजस्थान में अगले सप्ताह से भीषण सर्दी की चेतावनी, शेखावाटी में शीतलहर का अलर्ट

30 Nov 2025

कानपुर: डीटू गैंग का शूटर और हिस्ट्रीशीटर एजाजुद्दीन उफ सबलू गिरफ्तार

30 Nov 2025

कानपुर दक्षिण में आग का कहर जारी, धन्वंतरि अस्पताल के बगल में प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग

30 Nov 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed