{"_id":"6b088a11dbf10f83ac0216ce","slug":"in-the-constitution-day-quiz-team-a-came-first-and-team-d-came-second-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-160624-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: संविधान दिवस पर प्रश्नोत्तरी में टीम ए प्रथम और टीम डी रही द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: संविधान दिवस पर प्रश्नोत्तरी में टीम ए प्रथम और टीम डी रही द्वितीय
विज्ञापन
राजकीय शिक्षण महाविद्यालय में विद्यार्थियों को संबोधित करते वक्ता
भिवानी। संविधान दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय शिक्षण महाविद्यालय के बीएड विभाग में वीरवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। सीबीएलयू की कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी और कुलसचिव प्रो. भावना शर्मा के सानिध्य में हुई प्रतियोगिता में पांच टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भारतीय संविधान से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी जानकारी और ज्ञान का प्रदर्शन किया। दस चरणों के मुकाबले के बाद टीम ए ने प्रथम, टीम डी ने द्वितीय और टीम सी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वेद प्रकाश एवं प्रो. मुकेश यादव ने विशेष व्याख्यान दिया।
उन्होंने भारतीय संविधान के महत्व, मूल सिद्धांतों, नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को संविधान के प्रति जागरूक रहने और उसके आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक सोच और नागरिक जिम्मेदारियों की भावना विकसित करना रहा।
विज्ञापन
आयोजन में छात्राओं कृति, यशस्वी, मधु, सोनिया, राधा, तमन्ना, संजना और प्रिया ने आयोजन दल के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. रचना शर्मा, सहायक प्राध्यापक अमित कुमार, संगणक प्रशिक्षक मनोज कुमार, उपाधीक्षक मनीष, फूल कुमार और पुस्तकालय से मनोज उपस्थित रहे।