{"_id":"6b0bf9636aec6a982301d873","slug":"video-in-bhiwani-2177-students-took-the-nmms-2026-examination-across-ten-exam-centers-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में दस परीक्षा केंद्रों पर एनएमएमएस-2026 में 2177 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में दस परीक्षा केंद्रों पर एनएमएमएस-2026 में 2177 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा रविवार को राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा-2026 का आयोजन किया गया। परीक्षा के संचालन के लिए जिले में कुल 10 परीक्षा केंद्र स्थापित किए। परीक्षा के लिए जिले से कुल 2854 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था, जिनमें से 2177 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 677 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा का आयोजन एससीईआरटी गुरुग्राम के दिशा-निर्देशों के अनुरूप हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा किया। यह केंद्र प्रायोजित छात्रवृत्ति योजना है, जिसमें सरकारी विद्यालयों में कक्षा आठवीं में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थी भाग लेते हैं। परीक्षा उत्तीर्ण करने एवं निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक चार वर्षों के लिए प्रतिमाह 1000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस प्रकार प्रत्येक चयनित विद्यार्थी को कुल 48,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त होगी। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनकी शिक्षा को निरंतर जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. निर्मल दहिया के मार्गदर्शन में परीक्षा के संचालन के लिए कपिल शर्मा, जिला गणित विशेषज्ञ को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया था। उन्होंने परीक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं एवं समन्वय की जिम्मेदारी निभाई। परीक्षा के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी भिवानी युद्धवीर सिंह ने कपिल शर्मा के साथ जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों पर परीक्षा संचालन, विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. निर्मल दहिया ने परीक्षा के सुचारू आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों, परीक्षा केंद्र अधीक्षकों, पर्यवेक्षकों तथा समस्त परीक्षा स्टाफ के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि एनएमएमएस जैसी छात्रवृत्ति परीक्षाएं प्रतिभाशाली एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर प्रदान करती हैं। ऐसी योजनाओं से विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ता है तथा आर्थिक अभाव के कारण उनकी पढ़ाई बाधित होने की संभावनाएं कम होती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।