{"_id":"69f9fc9a55c8fa5c1d0ed7d9","slug":"video-gram-swaraj-kisan-morcha-raised-its-voice-against-the-pension-of-mps-2026-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: वीआईपी कल्चर और सांसदों की पेंशन के खिलाफ ग्राम स्वराज किसान मोर्चा ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: वीआईपी कल्चर और सांसदों की पेंशन के खिलाफ ग्राम स्वराज किसान मोर्चा ने भरी हुंकार
प्रदेश में जनहित की मांगों और किसानों के अधिकारों को लेकर ग्राम स्वराज किसान मोर्चा ने मंगलवार को शहर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मोर्चा के पदाधिकारियों ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपकर अपनी 6 सूत्रीय मांगों को तुरंत पूरा करने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ग्राम स्वराज किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र तालु व लीगल सैल के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता देवेंद्र सोढ़ी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन की अध्यक्षता ग्राम स्वराज किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राज सिंह धनाना, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण संगठन के अध्यक्ष महेंद्र पाल यादव, मोर्चा की लीगल सैल की जिला अध्यक्षा एडवोकेट मुकेश ढ़ाणीमाहु, मोर्चा के युवा जिला प्रधान भागुराम तोशाम ने की तथा संचालन प्रदेश महासचिव मा. रघुबीर सिंह भेरा व जिला सचिव जंगबीर अलखपुरा ने किया।*
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।