Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Former Agriculture Minister says: If the Congress has faith in democracy, then its five MPs and 37 MLAs should resign and go to the people.
{"_id":"6ad4c25c5149321a580273c0","slug":"video-former-agriculture-minister-says-if-the-congress-has-faith-in-democracy-then-its-five-mps-and-37-mlas-should-resign-and-go-to-the-people-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"पूर्व कृषि मंत्री बोले: कांग्रेस को लोकतंत्र पर भरोसा है तो पांचों सांसद और 37 विधायक इस्तीफा देकर जनता के बीच जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व कृषि मंत्री बोले: कांग्रेस को लोकतंत्र पर भरोसा है तो पांचों सांसद और 37 विधायक इस्तीफा देकर जनता के बीच जाएं
भिवानी। हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन पर बार-बार चुनावी हार को स्वीकार नहीं करने का आरोप लगाया। भिवानी स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने वोट चोरी और एसआईआर को लेकर कांग्रेस के अभियान पर पलटवार किया। साथ ही सांसद दीपेंद्र हुड्डा को कांग्रेस छोड़ने की नसीहत भी दी।
जेपी दलाल ने कहा कि कांग्रेस कई राज्यों में लंबे समय से चुनाव हारती आ रही है, जबकि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर का मुद्दा हाल में चर्चा में आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी चुनावी हार को बेबुनियाद साबित करने के लिए विदेशी ताकतों का सहारा ले रहे हैं। राहुल गांधी के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए दलाल ने कहा कि भारत में राजशाही नहीं, बल्कि लोकतंत्र है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की भाषा लोकतांत्रिक व्यवस्था के बजाय राजशाही मानसिकता को दर्शाती है।
दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान दीपेंद्र हुड्डा से जुड़े वायरल वीडियो पर टिप्पणी करते हुए जेपी दलाल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अपने नेताओं का अपमान करते हैं। उन्होंने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा को अपने स्वाभिमान को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस छोड़ने पर विचार करना चाहिए। हरियाणा में कांग्रेस के वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान पर सवाल उठाते हुए दलाल ने कहा कि यदि पार्टी को लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भरोसा नहीं है, तो उसके पांचों सांसद और 37 विधायक इस्तीफा देकर जनता के बीच जाएं। उन्होंने कहा कि इससे जनता की राय सामने आ जाएगी। पोस्टल बैलेट में जीत और ईवीएम में हार को लेकर कांग्रेस के बयानों पर भी जेपी दलाल ने आपत्ति जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ऐसे बयानों के जरिए जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। एसआईआर और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं। जेपी दलाल के बयान से हरियाणा की राजनीति में दीपेंद्र हुड्डा को लेकर भी नई बहस छिड़ने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।