फिर निशाने पर बॉलीवुड: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; सलमान खान का किया जिक्र
Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग हुई है। तीन हमलावरों ने अभिनेता गोली चलाई। मुंबई पुलिस मामले की छानबीन पर जुट गई है।
विस्तार
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जुहू में गोलीबारी हुई है। बॉलीवुड एक्टर पर फायरिंग मुंबई के जुहू में हुई है। हालांकि, एक्टर सुरक्षित हैं। उन्होंने कोई चोट नहीं आई है। आगे की जांच चल रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। एक्टर पर अज्ञात शख्स ने गोली चलाई है।
मुंबई पुलिस ने क्या कहा?
समााचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने कहा है, गोलीबारी की घटना की खबर है। हालांकि, टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं। उन्हें गोली लगने से कोई चोट नहीं आई है। आगे की जांच चल रही है'।
Maharashtra | A firing incident has been reported under Juhu Police Station. Actor Tiger Shroff is safe and has not sustained any gunshot injuries. Further investigation is underway: Mumbai Police
— ANI (@ANI) October 18, 2026
टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ने क्या कहा?
अमर उजाला ने गोलीबारी की घटना के संबंध में जब टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ से संपर्क किया तो वे सुनकर चौंक गईं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी।