{"_id":"6ad472931fa06dbdaf0b397a","slug":"video-video-lkhanauu-ma-eta-karapashana-thana-ka-jamana-para-kabja-ka-parayasa-cara-lga-para-makathama-tharaja-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लखनऊ में एंटी करप्शन थाने की जमीन पर कब्जे का प्रयास, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखनऊ में एंटी करप्शन थाने की जमीन पर कब्जे का प्रयास, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज
तेलीबाग क्षेत्र के कल्ली पश्चिम में एंटी करप्शन थाने के निर्माण के लिए निर्धारित जमीन पर कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है। इस मामले में एंटी करप्शन चौकी प्रभारी बृजेंद्र सिंह की ओर से चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, कल्ली पश्चिम में एंटी करप्शन थाने का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि कुछ लोगों ने इस जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। इसके बाद चौकी प्रभारी बृजेंद्र सिंह ने संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
मामले में रायबरेली निवासी रामकृष्ण, सरसवां निवासी गंगाराम, अर्जुनगंज निवासी अरविंद द्विवेदी और ट्रांसपोर्ट नगर निवासी अमन राजपाल के नाम शामिल हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।