Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Bhiwani: The set target should be achieved by raising awareness among farmers about natural farming: Dharambir Singh.
{"_id":"6a9ee114568f11706908949e","slug":"video-bhiwani-the-set-target-should-be-achieved-by-raising-awareness-among-farmers-about-natural-farming-dharambir-singh-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी:प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को जागरूक कर निर्धारित लख्य हासिल किया जाए: धर्मबीर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी:प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को जागरूक कर निर्धारित लख्य हासिल किया जाए: धर्मबीर सिंह
भिवानी। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में जिला समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक हुई। बैठक में सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने सिंचाई एवं पेयजल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांवों में पर्याप्त पानी मुहैया करवाना सुनिश्चित करें ताकि आने वाले समय में पेयजल की किल्लत ना बनें। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्राकृतिक खेती पर किसानों को दी जाने वाली सहायता राशि व प्राकृतिक खेती से होने वाले फायदों के प्रति लोगों को जागरूक करें। सरकार द्वारा दिए गए प्राकृतिक खेती के टारगेट को हासिल करें। सॉयल हेल्थ कार्ड स्कीम में खेत की मिट्टी की सही जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारी किसी एक सीएससी सेंटर पर कार्य करवाने के लिए बाध्य ना करें। ऐसा करने वालों पर सख्त कारवाई की जाएगी। बैठक में करीब 45 स्कीमों के क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में हिसार के सांसद जय प्रकाश सहित एडीसी दीपक बाबू लाल करवा, भिवानी के एसडीएम महेश कुमार, तोशाम के एसडीएम संदीप कुमार, सिवानी की एसडीएम विजया मलिक, सिवानी नगर पालिका चेयरपर्सन वंदना केडिय़ा, लोहारू के एसडीएम मनोज दलाल और डीएमसी हरबीर सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में जिला परिषद के डिप्टी सीईओ रविंद्र दलाल ने एजेंडा प्रस्तुत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।