फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Employees have returned to work and are engaged in improving the city's sanitation system.

Bhiwani News: काम पर लौटे कर्मचारी, शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने में जुटे

Sun, 13 Sep 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 13 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Employees have returned to work and are engaged in improving the city's sanitation system.
शहर में सफाई करते सफाई कर्मचारी। 
भिवानी। हरियाणा में पिछले 37 दिनों से जारी सफाई और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल सरकार से वार्ता के बाद समाप्त हो गई। हड़ताल खत्म होने पर दमकल कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान अजय श्योराण और नगर पालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान जयहिंद पहलवान के नेतृत्व में कर्मचारी काम पर लौटे।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न हिस्सों में जमा कचरा उठाने का काम तेज किया गया, वहीं अग्निशमन विभाग ने भी आपातकालीन सेवाएं सक्रिय कर दी हैं। हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई थी और जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए थे जिससे स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की। सर्व कर्मचारी संघ के भिवानी ब्लॉक प्रधान अशोक गोयत ने इसे कर्मचारियों की एकजुटता की जीत बताया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री और निकाय मंत्री की मौजूदगी में हुई वार्ता में कर्मचारियों की 18 प्रमुख मांगों पर सहमति बनी। शहर को पूरी तरह साफ करने में तीन से चार दिन लग सकते हैं क्योंकि शनिवार को सर्कुलर रोड और वार्डों में मैनुअल सफाई ठप रही और रविवार को छुट्टी के कारण सफाई नहीं हो पाएगी। सोमवार से ही व्यवस्था पटरी पर लौटने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed