Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Transgender community issues clarification regarding the Vinod Saini suicide case, states: "We are being falsely implicated."

Bhiwani News: विनोद सैनी आत्महत्या मामले में मंगलामुखी समाज ने दी सफाई, बोले- हमें गलत फंसाया जा रहा

Mon, 16 Nov 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 16 Nov 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Transgender community issues clarification regarding the Vinod Saini suicide case, states: "We are being falsely implicated."
पत्रकार वार्ता को संबो​धित करते मंगलामुखी।
भिवानी। नारनौल के विनोद सैनी आत्महत्या मामले में रविवार को मंगलामुखी समाज ने पत्रकार वार्ता कर अपना पक्ष रखा और खुद पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। खुशी, तनिशा, तेजस्या, पूजा, स्नेहा, बबली और मुंगफली सहित अन्य मंगलामुखियों ने आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझकर मामले में फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलामुखियों ने कहा कि आत्महत्या की घटना के बाद उन्हें धार्मिक एवं किन्नर समाज का प्रधान बताकर आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि यह गलत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंगलामुखी समाज में पुरुष या महिला प्रधान नहीं बन सकते बल्कि समाज का मंगलामुखी ही प्रधान होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि विनोद सैनी पहले भी उन्हें प्रताड़ित करता था। इस संबंध में कई बार शिकायतें दी गई थीं और विनोद सैनी की ओर से माफी मांगने की बात भी कही गई थी।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि अब उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों के पीछे उन्हें फंसाने की मंशा है। मंगलामुखी समाज के प्रतिनिधियों ने विनोद सैनी पर उनके साथ मारपीट करने, जबरन परेशान करने और पैसे छीनने जैसे आरोप भी लगाए। उन्होंने मांग की कि जांच में इन सभी पहलुओं को शामिल किया जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारनौल में सात दिन का अल्टीमेटम दे चुके हैं विनोद सैनी पक्ष के लोग
गौरतलब है कि इससे पहले नारनौल में विनोद सैनी पक्ष के अधिवक्ता और अन्य लोगों ने पत्रकार वार्ता कर मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई थी। उन्होंने गिरफ्तारी के लिए सात दिन का अल्टीमेटम देते हुए कार्रवाई नहीं होने पर मार्च निकालने की चेतावनी दी थी।

वहीं, भिवानी में पत्रकार वार्ता के दौरान मंगलामुखी समाज ने प्रशासन से बिना किसी दबाव और भेदभाव के निष्पक्ष जांच करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए और किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed