Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Bhiwani: Former Minister Chaudhary Birender Singh advised quitting active politics after Hooda failed to answer his calls.
{"_id":"6aa92dfc177d99be6d079e06","slug":"video-bhiwani-former-minister-chaudhary-birender-singh-advised-quitting-active-politics-after-hooda-failed-to-answer-his-calls-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: पूर्व मंत्री चौधरी बीरेन्द्र सिंह ने हुड्डा के फोन ना उठाने पर दी सक्रिय राजनीति छोड़ने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: पूर्व मंत्री चौधरी बीरेन्द्र सिंह ने हुड्डा के फोन ना उठाने पर दी सक्रिय राजनीति छोड़ने की सलाह
भिवानी। भिवानी पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेन्द्र सिंह ने पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा को जन्मदिन की बधाई देकर खूब खरी खोटी सुनाई और कहा अब उन्हें सक्रिय राजनीतिक छोड़ कर युवाओं को मौका देना चाहिए। साथ ही उन्होंने भाजपा पर हमेशा सत्ता में रहने का षड्यंत्र रचने का आरोप भी लगाया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेन्द्र सिंह अपने पूर्व सांसद बेटे बृजेन्द्र सिंह द्वारा 27 सितंबर को भिवानी में करवाए जा रहे जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में भाजपा व पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा को निशाने पर लिया। बीरेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा देश में ऐसी परिस्थिति पैदा कर रही है कि हमेशा उसी का राज रहे। इससे वोट का अधिकार, देश की अखंडता व लोकतंत्र ख़तरे में होगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के मुताबिक़ भाजपा से लड़ना है तो सभी दलों को कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ना होगा। साथ ही कहा कि हरियाणा में तो खुद कांग्रेस को ही एकजुट होना होगा। बीरेन्द्र सिंह ने पीएम मोदी के जन्म पर एक माह मनाए जाने लाये उत्सव पर चुटकी ली और कहा कि हमारा देश गजब का है। जब धीरेन्द्र बाबा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाता है तो मोदी तो सबसे बड़ा बाबा है। उन्होंने हरियाणा कांग्रेस की गुटबाजी को ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत बताया। साथ ही पीएम मोदी द्वारा राहुल गांधी को नाराज फूफा कहने को गलत कहा। बीरेन्द्र सिंह ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनेगी और आप दूसरे, अकाली तीसरे व भाजपा चौथे स्थान पर रहेगी। बीरेन्द्र सिंह ने निशाने पर पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा रहे। उन्होंने कहा कि भूपेन्द्र हुड्डा को राजनीति में मैंने पैदा किया था। पर आज उन्हें जन्मदिन की बधाई देने को फोन किया तो उठा नहीं। अब उनसे मिलकर कहूंगा, मैं मार्गदर्शन मंडली में चला गया, तुम भी आ जाओ। बीरेन्द्र सिंह ने कहा कि मैं हुड्डा को कहूंगा, कांग्रेस किसी की बपौती नहीं, सभी मिलकर चलो। वहीं भूपेन्द्र हुड्डा के ना टायर्ड और ना रिटायर्ड वाले बयान पर भी बीरेन्द्र सिंह ने चुटकी ली और कहा कि ये तो मैं भी कह दूं, वाजपेयी ने भी कहा और मोदी ने भी, पर अब दो दिन बाद मोदी भी 75 साल के होने पर रिटायर्ड नहीं होंगे। फिर हरियाणा कांग्रेस की कमान हुड्डा के बजाय बृजेन्द्र सिंह के संभाल पाने के सवाल पर कहा कि बृजेन्द्र सिंह का पता नहीं, मुझ से पूछो तो मैं हरियाणा की कमान संभालने को तैयार हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।