{"_id":"6ae1010a9ca3fbf9d402045b","slug":"teachers-were-guided-through-exercises-at-the-yoga-training-camp-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159281-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: योग प्रशिक्षण शिविर में शिक्षकों को कराया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: योग प्रशिक्षण शिविर में शिक्षकों को कराया अभ्यास
विज्ञापन
प्रशिक्षण के दौरान योग के गुर सिखते शिक्षक।
भिवानी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहड़ में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, गुरुग्राम के बैनर तले चल रहे मासिक योग प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन मंगलवार को शारीरिक शिक्षकों को योगाभ्यास कराया गया। शिक्षा विभाग, हरियाणा योग आयोग और पतंजलि विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में योग की विभिन्न विधियों का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रथम सत्र में योगिक जॉगिंग, सूक्ष्म व स्थूल अभ्यास, सूर्य नमस्कार, आसन, प्राणायाम और ध्यान का प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर गजानंद कौशिक ने श्रीमद्भगवद्गीता और हठ प्रदीपिका के श्लोकों के साथ योग दर्शन के योग सूत्रों की व्याख्या की। मास्टर ट्रेनर दीपक जांगड़ा ने घेरंड संहिता की जानकारी दी। मास्टर योग ट्रेनर सुरेंद्र कुमार आर्य और नेहा शर्मा ने कर्मयोग व राजयोग के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, भिवानी के नोडल अधिकारी नीरज शौपर्णा, भारत यादव, जिला शिक्षा अधिकारी एवं डाइट प्राचार्य धर्मेंद्र चौधरी, योग विशेषज्ञ डॉ. निशा खट्टर, एवाईएस कविता और भिवानी खंड शिक्षा अधिकारी युद्धवीर मौजूद रहे। जिला भिवानी के पीटीआई, डीपीई और पीजीटी शारीरिक शिक्षकों ने भी प्रशिक्षण में भाग लिया। मुख्य अतिथि जिला समन्वयक रीतिका ने शिविर की समीक्षा की।