{"_id":"6ae0ffb8fc277e7f5304b3a9","slug":"for-the-convenience-of-passengers-137-additional-coaches-will-be-added-to-47-pairs-of-trains-in-november-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159291-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: यात्रियों की सुविधा के लिए नवंबर में 47 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ेंगे 137 अतिरिक्त डिब्बे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: यात्रियों की सुविधा के लिए नवंबर में 47 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ेंगे 137 अतिरिक्त डिब्बे
विज्ञापन
भिवानी। नवंबर में अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए रेलवे 47 जोड़ी ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 137 डिब्बे अस्थायी रूप से बढ़ाएगा। इनमें वातानुकूलित, शयनयान और साधारण श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यह व्यवस्था यात्रियों की सुविधा के लिए की जा रही है। गाड़ी संख्या 19611/19614 अजमेर-अमृतसर-अजमेर में अजमेर से एक से 30 नवंबर और अमृतसर से दो नवंबर से एक दिसंबर तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी का डिब्बा बढ़ाया जाएगा। गाड़ी संख्या 19613/19612 अजमेर-अमृतसर-अजमेर में अजमेर से एक से 30 नवंबर और अमृतसर से एक नवंबर से एक दिसंबर तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी का डिब्बा अस्थायी रूप से लगाया जाएगा।
गाड़ी संख्या 14795/14796 भिवानी-कालका-भिवानी में एक से 30 नवंबर तक तीन द्वितीय साधारण श्रेणी के डिब्बे बढ़ेंगे। गाड़ी संख्या 14705/14706 भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी में दो नवंबर से एक दिसंबर तक तीन द्वितीय साधारण श्रेणी के डिब्बे लगाए जाएंगे। गाड़ी संख्या 14725/14726 भिवानी-मथुरा-भिवानी में भिवानी से तीन नवंबर से दो दिसंबर और मथुरा से चार नवंबर से तीन दिसंबर तक तीन द्वितीय साधारण श्रेणी के डिब्बे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
गाड़ी संख्या 14715/14716 हिसार-जयपुर-हिसार में हिसार से एक से 30 नवंबर और जयपुर से चार नवंबर से तीन दिसंबर तक चार साधारण श्रेणी के डिब्बे बढ़ाए जाएंगे। गाड़ी संख्या 14734/14733 जयपुर-बठिंडा-जयपुर में दो नवंबर से एक दिसंबर तक चार साधारण श्रेणी के डिब्बे लगाए जाएंगे। गाड़ी संख्या 54704/54703 जयपुर-बठिंडा-जयपुर में जयपुर से तीन नवंबर से दो दिसंबर और बठिंडा से चार नवंबर से तीन दिसंबर तक चार साधारण श्रेणी के डिब्बे अस्थायी रूप से बढ़ाए जाएंगे।
दो रेलगाड़ियों के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन
रेलवे ने परिचालन सुगमता के मद्देनजर दो रेलगाड़ियों के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि संशोधित समय 28 अक्तूबर से लागू होगा। गाड़ी संख्या 12556 बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस का कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आगमन रात 3:00 बजे और प्रस्थान 3:10 बजे होगा।
गाड़ी संख्या 54085 दिल्ली-सातरोड रेलसेवा 28 अक्तूबर से दिल्ली स्टेशन से सुबह 6:35 बजे रवाना होगी। इस रेलसेवा के मार्ग में पड़ने वाले स्टेशनों पर भी संचालन समय में आंशिक बदलाव किया गया है। इनमें दिल्ली सराय रोहिल्ला, पटेल नगर, दिल्ली कैंट, पालम, शाहबाद मोहम्मदपुर, बिजवासन, गुरुग्राम, बसई धनकोट, गढ़ी हरसरू, पातली, ताज नगर, जटौला जोड़ी सांपका, पटौदी रोड, ईछापुरी, खलीलपुर, कुम्भावास मुंढलिया डाबड़ी, रेवाड़ी, जटुसाना, कोसली, झाड़ली, पाटुवास महराना, चरखी दादरी, भिवानी, बवानीखेड़ा और सातरोड स्टेशन शामिल हैं।