{"_id":"6ae100cc763273c24e06bca3","slug":"at-the-age-of-61-sher-singh-won-a-bronze-medal-in-a-half-marathon-in-hisar-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159292-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 61 साल की उम्र में शेर सिंह ने हिसार में जीता हाफ मैराथन में कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 61 साल की उम्र में शेर सिंह ने हिसार में जीता हाफ मैराथन में कांस्य पदक
विज्ञापन
21 किलोमीटर की दौड़ प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी शेर सिंह।
भिवानी। सेक्टर-23 निवासी 61 वर्षीय शेर सिंह ने हिसार हाफ मैराथन में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
हिसार के महाबीर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में करीब एक हजार धावकों ने भाग लिया जिसमें शेर सिंह ने 21 किलोमीटर की दौड़ 2 घंटे 13 मिनट में पूरी कर 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया।
यूनियन बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी शेर सिंह मूल रूप से गांव चैना बड़दू के निवासी हैं। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने स्वास्थ्य बेहतर रखने के लिए दौड़ और फिटनेस को जीवन का हिस्सा बनाया।
धावक बालकिशन जांगड़ा के मार्गदर्शन से प्रेरित होकर उन्होंने मैराथन प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू किया। नियमित अभ्यास और दृढ़ संकल्प के दम पर अब तक वह सात मैराथन प्रतियोगिताओं में पदक जीत कर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं।
विज्ञापन
सुबह-शाम नियमित अभ्यास से हासिल की सफलता : भिवानी मैराथन वॉरियर्स के मीडिया प्रभारी बालकिशन द्वारका ने बताया कि शेर सिंह प्रतिदिन सुबह-शाम पूरी लगन से अभ्यास करते हैं। उनकी मेहनत, अनुशासन और फिट रहने की प्रतिबद्धता दूसरों के लिए प्रेरणादायक है।
वह राजघाट, दिल्ली के अलावा हरियाणा सरकार की ओर से आयोजित रेवाड़ी, नारनौल, गुरुग्राम, भिवानी और हिसार की विभिन्न मैराथन प्रतियोगिताओं में 10 किलोमीटर की दौड़ शानदार समय में पूरी कर पदक जीत चुके हैं।
शेर सिंह की उपलब्धि पर भिवानी मैराथन वॉरियर्स के सदस्यों, सेक्टर एसोसिएशन के प्रधान सज्जन सिंगला, यूनियन बैंक के प्रबंधक विकास धनखड़, अजीत तंवर और बैंक के समस्त स्टाफ ने बधाई दी। इसके अलावा राजेश ग्रेवाल, कृष्ण डाबस, उमेद सिंह, राजाराम इंस्पेक्टर, मनु यादव और सुरेंद्र गोठवाल ने भी उनकी सफलता पर खुशी जताई।