{"_id":"6ae10155aca1e8254c0a4d88","slug":"body-of-seven-year-old-boy-missing-for-four-days-found-in-a-pond-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159262-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: चार दिन से लापता सात वर्षीय बच्चे का जोहड़ में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: चार दिन से लापता सात वर्षीय बच्चे का जोहड़ में मिला शव
विज्ञापन
सचिन का फाइल फोटो।
भिवानी। गांव मुंढाल खुर्द में चार दिन से लापता सात वर्षीय सचिन का शव मंगलवार सुबह जोहड़ में मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू की। बच्चे की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद होगा।
गांव निवासी वजीर ने पुलिस को बताया कि उसका पोता सचिन 23 अक्तूबर की शाम घर से लापता हो गया था। परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास के इलाकों सहित कई जगह उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह जोहड़ के किनारे एक कुत्ते को शव सूंघते देख ग्रामीणों को शक हुआ। इसके बाद गांव के सरपंच और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चे का शव जोहड़ से बाहर निकाला।
सुबह सात बजे मिली शव की सूचना
मुंढाल चौकी के जांच अधिकारी दीपक ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे गांव के जोहड़ में बच्चे का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।