Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
All five office-bearers took the oath in the bar room in Bhiwani on Tuesday; judges were present.
{"_id":"6ab25581e1434af4230c218f","slug":"video-all-five-office-bearers-took-the-oath-in-the-bar-room-in-bhiwani-on-tuesday-judges-were-present-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में पांचों पदाधिकारियों ने मंगलवार को बार रूम में ली शपथ, जज रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में पांचों पदाधिकारियों ने मंगलवार को बार रूम में ली शपथ, जज रहे मौजूद
लोहारू बार एसोसिएशन के चुनाव के बाद मंगलवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ लेकर विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। बार रूम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधान अनिल कादयान, सचिव राहुल श्योराण, उपप्रधान रेनू श्योराण, सह-सचिव संध्या एडवोकेट और कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह शेखावत ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
इस दौरान अधिवक्ताओं ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए बार के हित में एकजुट होकर कार्य करने की उम्मीद जताई। समारोह में लोहारू के सब डिवीजनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह और जेएमआईसी अजय पाल सिंह मलही सहित बार एसोसिएशन के अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। प्रधान पद पर अनिल कादयान और सचिव पद पर राहुल श्योराण निर्वाचित हुए। वहीं चुनाव प्रक्रिया के दौरान उपप्रधान पद पर रेनू श्योराण, सह-सचिव पद पर संध्या एडवोकेट तथा कोषाध्यक्ष पद पर नरेंद्र सिंह शेखावत का निर्विरोध निर्वाचन हो गया था।
नई टीम के सामने बार हित में काम करने की जिम्मेदारी
शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देने और बार की गरिमा को बनाए रखने की बात कही। समारोह में पूर्व पदाधिकारियों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी नई टीम का उत्साह बढ़ाया। बार के नवनियुक्त प्रधान अनिल कादयान ने कहा कि वकीलों की हर मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा और बार बेंच के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित रखा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।