फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Muskan takes first place in high jump, and Preeti in javelin throw.

Bhiwani News: ऊंची कूद में मुस्कान और भाला फेंक में प्रीति प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Muskan takes first place in high jump, and Preeti in javelin throw.
राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में विजेता छात्राओं को सम्मानित करते प्राचार्य डॉ. त्रिलोक
भिवानी। राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित 23वें खेलकूद समारोह में ऊंची कूद में मुस्कान और भाला फेंक में प्रीति ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. त्रिलोक चंद की अध्यक्षता में हुए समारोह में विभिन्न स्पर्धाओं में छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम शारीरिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजन सचिव डॉ. राजेश कुमार और सह-सचिव डॉ. मीनू के निर्देशन में हुआ। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि एसएमआरजे राजकीय महाविद्यालय सिवानी के प्राचार्य प्रो. भूप सिंह गौड़ रहे, जबकि समापन समारोह में मुक्केबाज स्वीटी बूरा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। आयोजन का आगाज ध्वजारोहण, मार्च पास्ट और औपचारिक घोषणा के साथ हुआ।
विज्ञापन

मार्च पास्ट में खिलाड़ियों के साथ एनएसएस और एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासन व उत्साह का परिचय दिया। प्राचार्य डॉ. त्रिलोक चंद ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और संघर्षशीलता का संचार कर व्यक्तित्व को निखारते हैं। प्रो. भूप सिंह गौड़ ने कहा कि खेलों में भागीदारी व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के साथ जीवन में सफलता की नई राहें खोलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह की मुख्य अतिथि स्वीटी बूरा ने कहा कि खेल का मैदान निरंतर प्रयास, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति अडिग रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व सम्मान प्रदान किए। मंच संचालन प्रो. सीमा बुमरा ने किया। आयोजन की सफलता में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने उत्साह, समर्पण और सहभागिता के साथ योगदान दिया।

विभिन्न स्पर्धाओं के परिणाम
100 मीटर दौड़ में आरती प्रथम, पिंकी द्वितीय और मुस्कान तृतीय रहीं। 200 मीटर में आरती प्रथम, मुस्कान द्वितीय और चंचल तृतीय रहीं। 400 मीटर में आरती प्रथम, पिंकी द्वितीय और मुस्कान तृतीय रहीं। 800 मीटर में मुस्कान प्रथम, कल्पना द्वितीय और मनीषा तृतीय रहीं।
ऊंची कूद में मुस्कान प्रथम, चंचल द्वितीय और रेखा तृतीय रहीं। लंबी कूद में मुस्कान प्रथम, सिमरन द्वितीय और काफी तृतीय रहीं। चक्का फेंक में नीरज प्रथम, ज्योति द्वितीय और ललिता तृतीय रहीं। भाला फेंक में प्रीति प्रथम, गरिमा द्वितीय और मुस्कान तृतीय रहीं।

गोला फेंक में नीरज प्रथम, मुस्कान द्वितीय और सिमरन तृतीय रहीं। लैमन रेस में नेहा प्रथम, सिमरन द्वितीय और दीपांशी तृतीय रहीं। पुरुष शिक्षक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में प्रो. मुकेश प्रथम और प्रो. राकेश कुमार द्वितीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed