Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Ahead of the HTET exam, the police conducted a checking drive at the railway station, bus stand, and hotels.
{"_id":"6a47c8a50f2e8c08c00c9018","slug":"video-ahead-of-the-htet-exam-the-police-conducted-a-checking-drive-at-the-railway-station-bus-stand-and-hotels-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी:एचटेट परीक्षा से पहले पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और होटलों में चलाया चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी:एचटेट परीक्षा से पहले पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और होटलों में चलाया चेकिंग अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा ( एचटेट) परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकल विहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को भिवानी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखी। डीएसपी क्राइम अनूप कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने शहर के संवेदनशील और सार्वजनिक स्थानों पर सर्च अभियान चलाया। विशेष अभियान में प्रबंधक थाना शहर भिवानी, सिविल लाइन भिवानी, सदर भिवानी, थाना औद्योगिक क्षेत्र भिवानी और सीआईए स्टाफ की टीमों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। पुलिस बल रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और शहर के विभिन्न होटलों व धर्मशालाओं में पहुंचकर सघन चेकिंग की। अभियान के दौरान होटलों में ठहरे संदिग्ध लोगों के पहचान पत्रों की जांच की गई और वहां के रिकॉर्ड खंगाले गए। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर आने-जाने वाले संदिग्धों से पूछताछ की गई। डीएसपी क्राइम अनूप कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या पेपर लीक व नकल माफिया के प्रयासों को पहले ही नाकाम करना है। पुलिस ने साफ किया कि सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं शनिवार और रविवार को एचटेट परीक्षा संचालन के दौरान जिले भर में 500 पुलिस कर्मचारी और अधिकारी तैनात रहेंगे और किसी भी तरह के संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई होगी। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।