Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
A protest was held in the city through a motorcycle rally, with voices raised in support of various demands.
{"_id":"6b0825b9b2eddfebe509ae4a","slug":"video-a-protest-was-held-in-the-city-through-a-motorcycle-rally-with-voices-raised-in-support-of-various-demands-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"शहर में मोटरसाइकिल जत्था निकालकर किया प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर बुलंद की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में मोटरसाइकिल जत्था निकालकर किया प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर बुलंद की आवाज
भिवानी। वोट के अधिकार की रक्षा और चुनाव आयोग की निष्पक्षता की मांग को लेकर आज भिवानी में CPI(M) ने जोरदार प्रदर्शन किया।पार्टी कार्यकर्ताओं ने ठाकुर बीर सिंह पार्क से मोटरसाइकिलों पर जत्था निकालते हुए उपायुक्त कार्यालय तक प्रदर्शन किया और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर पार्टी के जिला सचिव कामरेड ओम प्रकाश ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत देश के प्रत्येक वैध नागरिक को मताधिकार प्राप्त है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में चुनाव आयोग के गैर-संवैधानिक, गैर-पारदर्शी और पक्षपातपूर्ण फैसलों के चलते आम नागरिकों के इस अधिकार पर लगातार हमला किया जा रहा है। वर्ष 2024 चुनाव के भिवानी से सीपीआईएम उम्मीदवार ओम प्रकाश ने कहा कि 23 सितंबर 2026 को इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित रिपोर्ट ने चुनावी प्रक्रिया में वोट काटने, जोड़ने, नियमों में मनमाने बदलाव और मतदाता डेटा के केंद्रीकरण से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं को उजागर किया है। इन मामलों के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।