Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
A bribe of 1.5 lakh was demanded for the allotment of a new ration depot in a woman's name.
{"_id":"6aec8e2ec880588d5a0dde8d","slug":"video-a-bribe-of-15-lakh-was-demanded-for-the-allotment-of-a-new-ration-depot-in-a-womans-name-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"महिला के नाम नया राशन डिपो अलॉट कराने के लिए डेढ़ लाख रिश्वत मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के नाम नया राशन डिपो अलॉट कराने के लिए डेढ़ लाख रिश्वत मांगी
भिवानी। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भिवानी में तैनात सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी (एएफएसओ) मुकेश कुमार को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शिकायतकर्ता से राशन डिपो का लाइसेंस जारी करवाने की एवज में कुल 1.50 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि भिवानी में तैनात एएफएसओ मुकेश कुमार ने सुमन के नाम राशन डिपो का लाइसेंस जारी करवाने के बदले 1.50 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। सुमन ने इस कार्य के लिए शिकायतकर्ता को अधिकृत किया हुआ था।शिकायत के अनुसार, आरोपी पहले ही 20,000 रुपये की राशि ले चुका था। इसके बाद शेष भुगतान में से 1 लाख रुपये लेते हुए उसे एसीबी की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। शेष 30,000 रुपये काम पूरा होने के बाद देने की बात तय हुई थी।
शिकायत के आधार पर एसीबी यूनिट भिवानी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया और आरोपी को एक लाख रुपये की रिश्वत राशि स्वीकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ट्रैप की कार्रवाई में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया। इस संबंध में थाना एसीबी हिसार में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को 5 नवंबर को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की जांच एवं नियमानुसार कानूनी कार्रवाई जारी है।
- *‘सतर्क हरियाणा’ ऐप के माध्यम से भी दर्ज कराएं भ्रष्टाचार की शिकायत*
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो प्रमुख ए एस चावला ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार सरकारी कामकाज में पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी सुनिश्चित करने तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। एसीबी आमजन से अपील करता है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी शिकायत ‘सतर्क हरियाणा’ मोबाइल ऐप के माध्यम से दर्ज कराएं। इस ऐप के जरिए नागरिक अपनी शिकायत के साथ फोटो, वीडियो, ऑडियो या पीडीएफ दस्तावेज भी अपलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतें टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064, 1800-180-2022 तथा व्हाट्सऐप नंबर 94178-91064 पर भी दर्ज कराई जा सकती हैं। ब्यूरो प्रत्येक शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।