{"_id":"6ac90de7a068777b0c04621b","slug":"video-rpf-and-grp-launch-campaign-to-curb-drugging-and-cyber-fraud-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानी और साइबर ठगी रोकने को आरपीएफ-जीआरपी ने चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरखुरानी और साइबर ठगी रोकने को आरपीएफ-जीआरपी ने चलाया अभियान
अंबाला। ट्रेनों और रेलवे परिसरों में जहरखुरानी तथा साइबर अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी और आरपीएफ ने अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान आरपीएफ थाना प्रभारी रविंदर सिंह ने यात्रियों को सचेत करते हुए कहा कि सफर के दौरान किसी भी अज्ञात व्यक्ति पर भरोसा न करें। उन्होंने अनजान लोगों द्वारा दी गई चाय, पानी या खाद्य सामग्री स्वीकार न करने की सख्त सलाह दी। उन्होंने बताया कि जहरखुरान नशीला पदार्थ खिलाकर यात्रियों का सामान चोरी कर लेते हैं। वहीं, जीआरपी प्रभारी हरीश कुमार ने लावारिस वस्तुओं की सूचना तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन पर देने की अपील की। इसके साथ ही बैंक विवरण,ओटीपी और पासवर्ड साझा न करने के प्रति जागरूक किया। अभियान के तहत डॉग स्क्वायड के साथ स्टेशन और ट्रेनों में चेकिंग की गई तथा नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान काटे गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।