Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Video of attack on Ambala's Naggal Station House Officer surfaces after six days; accused remains at large despite being identified.
{"_id":"6ac8863ee14fbcf9430f893e","slug":"video-video-of-attack-on-ambalas-naggal-station-house-officer-surfaces-after-six-days-accused-remains-at-large-despite-being-identified-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला के नग्गल थाना प्रभारी पर हमले का वीडियो 6 दिन बाद आया सामने, पहचान के बाद भी आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला के नग्गल थाना प्रभारी पर हमले का वीडियो 6 दिन बाद आया सामने, पहचान के बाद भी आरोपी फरार
जिले के नग्गल थाना प्रभारी सुरेश कुमार पर हुए जानलेवा हमले का वीडियो वारदात के छह दिन बाद सामने आया है। दो अलग-अलग वीडियो फुटेज के जरिए हमलावरों की स्पष्ट पहचान हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
घटना बीती 3 अक्तूबर की है। एसएचओ सुरेश कुमार रास्ते में एक युवक को बदमाशों से बचाने के लिए अपनी गाड़ी रोककर उतरे थे। इसी दौरान तैश में आए बदमाशों ने कानून का खौफ ताक पर रखकर थाना प्रभारी पर ही चाकू (तेजधार हथियार) और पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में एसएचओ गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
पहले उन्हें उपचार के लिए सिटी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, फिर गंभीर हालत के चलते उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया था।
हालांकि वहां से उपचार के बाद एसएचओ वापिस लौट आए थे। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद सहित अन्य अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की थी। पहचान होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होना पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।