{"_id":"69ad5888af97974fad05c9b5","slug":"video-organizing-a-sports-competition-on-the-occasion-of-international-womens-day-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सेक्टर-9 स्थित खेल स्टेडियम में अस्मिता पहल के तहत जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल मंत्रालय, माई भारत और साई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर की बालिकाओं व महिलाओं ने दमखम दिखाया।
अंतर्राष्ट्रीय भारोत्तोलक मधु थापा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विजेताओं को पदक भेंट किए। प्रतियोगिताओं में अंडर-13 वर्ग में रितु ने 100, 200 और 400 मीटर की तीनों दौड़ जीतकर अपना दबदबा बनाया, वहीं 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में मनप्रीत कौर ने तीन बार स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अंडर-18 वर्ग में सोनाक्षी और अग्रिमा ने बाजी मारी। खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को फिटनेस और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर स्टेडियम इंचार्ज रवींद्र खत्री व कोच सतीश हुड्डा सहित खेल जगत की कई हस्तियां मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।