{"_id":"6af37b09e76535aa2c04213b","slug":"markets-begin-to-gear-up-for-chhath-people-arrive-to-purchase-bamboo-trays-and-baskets-ambala-news-c-36-1-sknl1003-172463-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: छठ को लेकर सजने लगे बाजार, सूप-टोकरे खरीदने पहुंच रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: छठ को लेकर सजने लगे बाजार, सूप-टोकरे खरीदने पहुंच रहे लोग
विज्ञापन
छठपूजा को लेकर अंबाला छावनी के बाजार में पूजा के सामान की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
- फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छठ पर्व को लेकर अंबाला छावनी के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। पर्व में कुछ दिन ही शेष हैं, ऐसे में लोगों ने पूजा की तैयारियों के साथ खरीदारी भी शुरू कर दी है। बाजारों में छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाले बांस के सूप, टोकरे और सूखे नारियल की मांग बढ़ने लगी है। हालांकि, अभी खरीदारी शुरुआती दौर में है और अधिकांश ग्राहक सामान की कीमतों व उपलब्धता का जायजा ले रहे हैं।
दुकानदारों ने भी पर्व को देखते हुए पूजा सामग्री का स्टॉक मंगवाना शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि अगले दो से तीन दिनों में फल, गन्ना, शकरकंदी, गीले नारियल और दीयों सहित अन्य पूजन सामग्री की आवक बढ़ने के साथ बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ेगी। दुकानदारों के अनुसार, छठ पर्व के नजदीक आने के साथ बाजारों में खरीदारों की संख्या बढ़ेगी। अगले दो से तीन दिनों में गीले नारियल, फल, गन्ना, शकरकंदी, दीये और पूजा से जुड़ी अन्य सामग्रियों का पूरा स्टॉक उपलब्ध हो जाएगा। इसके बाद बाजारों में खरीदारी के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना है।
-- -
सामान की आवक जारी, कीमतों को लेकर ग्राहक उत्सुक
दुकानदार नरेंद्र गुलाटी ने बताया कि छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए तैयारियां की जा रही हैं। फिलहाल दुकानों पर पूरा सामान नहीं आया है और स्टॉक लगातार पहुंच रहा है। अभी बड़ी संख्या में ऐसे ग्राहक आ रहे हैं, जो सामान की दरें और उपलब्धता पूछकर जा रहे हैं, ताकि पर्व के नजदीक आने पर उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि कई श्रद्धालु ऐसे भी हैं, जो अग्रिम खरीदारी के तहत सूखा नारियल, सूप और टोकरा खरीद रहे हैं। इन वस्तुओं की आवक के साथ ही बिक्री भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
-- -- --
सूप 150 रुपये और टोकरा 250 रुपये तक में उपलब्ध
दुकानदार दीपक ने बताया कि बाजार में छठ पूजा के मुख्य सामान की कीमतें फिलहाल इस प्रकार हैं। सूखा नारियल 60 रुपये प्रति पीस, बांस का सूप 150 रुपये प्रति पीस और बांस का टोकरा 200 से 250 रुपये तक में मिल रहा है। पर्व के दिन नजदीक आने के साथ ही पूजा सामग्री की मांग और बढ़ने की उम्मीद है।

छठपूजा को लेकर अंबाला छावनी के बाजार में पूजा के सामान की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद- फोटो : samvad