{"_id":"683efb6da87af52c050151a9","slug":"video-fund-for-development-work-in-rural-areas-at-ambala-2025-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: गांव में होंगे विकास कार्य, 8 करोड़ 27 लाख रुपये की मिली सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: गांव में होंगे विकास कार्य, 8 करोड़ 27 लाख रुपये की मिली सौगात
शहर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों के गांवों को करीब 8 करोड़ 27 लाख रुपये की सौगात मिली। मंगलवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल ने विभिन्न गांवों में पानी की पाइप लाइन डलवाने, मुख्य सड़कों का निर्माण, नए ट्यूबवेल, हर्बल पार्क सहित अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास किए। गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी की सरकार में अंबाला के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि हम काम करवा रहे हैं तो पत्थर भी लगवाएंगे, रोने वाले रोते रहें। उन्होंने लखनौर साहिब, बेगो माजरा, रवालों, मोटा माजरा, मोखा माजरा, नग्गल, हसनपुर, सेगता, खैरा, नडियाली, सकराहों, बिशनगढ़, सौंटा, मियां माजरा, महला, निहारसी, भुन्नी गांवों में कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास किए। इस दौरान जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, मंडल अध्यक्ष दिनेश लदाना, मंडल अध्यक्ष गुरजंट सिंह, महामंत्री गुरजीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।