फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sanitation and fire department employees' strike continues for the 21st day.

Ambala News: कर्मचारियों पर पुलिस की कार्रवाई से भड़के

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Sanitation and fire department employees' strike continues for the 21st day.
अंबाला छावनी में नगर परिषद कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन करते सफाई व दमकल कर्मचारी। संवाद
बोले- सरकार कर रही बर्बरता, सफाई और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 21वें दिन भी जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर हड़ताल बुधवार को 21वें दिन भी जारी रही। नगर परिषद अंबाला सदर के गेट पर प्रधान सेवाराम बोहत के नेतृत्व में सफाई व अग्निशमन कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। संबोधित करते हुए जिला प्रधान बीरपाल कांगड़ा ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में कर्मचारियों के साथ जो बर्बरता की जा रही है, वह निंदनीय है।

वहीं, कर्मचारी नेता राजिंदर ने कहा कि जब सरकार कर्मचारियों को पक्का करने की बजाय लगातार पक्का होने वाली श्रेणी से भी बाहर कर रही है, तो ऐसे में कर्मचारियों के पास हड़ताल के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचता। कर्मचारी नेता राहुल ने कहा कि उन्हें जनता और प्रशासन की सेवा करते हुए लंबा समय बीत चुका है। हर नागरिक की तरह उन्हें भी एक सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार है। उन्होंने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि अन्य विभागों में हरियाणा सरकार ने ग्रुप-डी के तहत लगभग 18,000 पक्की भर्तियां कीं, लेकिन पूरे प्रदेश में एक भी सफाई कर्मचारी को पक्का नहीं किया गया।
विज्ञापन


जनता का मिल रहा समर्थन
संघ के नेताओं ने दोहराया कि जनता सब देख रही है और लगातार सफाई व फायर कर्मचारियों के संघर्ष का समर्थन कर रही है। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने साफ कर दिया है कि हक और अधिकारों की यह लड़ाई पूरी ईमानदारी और एकजुटता के साथ तब तक जारी रहेगी, जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं।

अंबाला छावनी में नगर परिषद कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन करते सफाई व दमकल कर्मचारी। संवाद

अंबाला छावनी में नगर परिषद कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन करते सफाई व दमकल कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed