{"_id":"6a8f4f74977ab5bb9c053b6b","slug":"automatic-food-vending-machines-installed-at-cantt-station-ambala-news-c-36-1-amb1001-168492-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कैंट स्टेशन पर लगीं स्वचलित फूड वेंडिंग मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कैंट स्टेशन पर लगीं स्वचलित फूड वेंडिंग मशीनें
विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के एसी वेटिंग हाल में लगी वेडिंग मशीन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल भुगतान या तय सिक्के-नोट डालकर यात्री निकाल सकेंगे पसंद का सामान
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सफर के दौरान खान-पान की चीजों के लिए न तो अधिक कीमत चुकानी होगी न ही खुले पैसों के लिए परेशान होना पड़ेगा। एयरपोर्ट की तर्ज पर स्टेशन पर स्वचलित फूड वेंडिंग मशीनें लगा दी गई हैं। इनका यात्रियों ने लुत्फ उठाना शुरू कर दिया है।
प्राथमिक चरण में रेलवे प्रशासन की ओर से स्टेशन पर पांच मशीनें स्थापित की गई हैं। इन मशीनों में चॉकलेट, जूस और दूध के ब्रांडेड पैकेट से लेकर चिप्स, कुरकुरे और ठंडी कोल्ड ड्रिंक्स तक उपलब्ध है। रेलवे स्टेशनों पर अक्सर वेंडर्स द्वारा तय कीमत से ज्यादा पैसे वसूलने (ओवरचार्जिंग) और खुले पैसे न होने को लेकर यात्रियों व दुकानदारों के बीच नोकझोंक आम बात थी।
इस संबंध में यात्रियों द्वारा कभी रेल मदद एप तो कभी एक्स के माध्यम से रेल मंत्री सहित उच्चाधिकारियों तक शिकायत पहुंचाई जाती थी। लेकिन इन स्वचलित वेंडिंग मशीनों के आने से यात्रियों को राहत मिल गई है। डिजिटल भुगतान या तय सिक्के-नोट डालकर यात्री अपनी पसंद का सामान खुद निकाल पा रहे हैं।
विज्ञापन
पांच मशीनें लगाईं
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल इन्हें रणनीतिक स्थानों पर लगाया गया है। इसमें प्लेटफॉर्म नंबर 1 के एसी वेटिंग हॉल, अनारक्षित टिकट घर और पार्सल कार्यालय के पास कुल तीन मशीनें लगाई गई हैं। इसी प्रकार प्लेटफॉर्म 2-3 और 6-7 के मध्य दो मशीनें स्थापित की गई हैं। अंबाला रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि यात्रियों के सकारात्मक रुख को देखते हुए जल्द स्टेशन के अन्य हिस्सों में भी ऐसी और वेंडिंग मशीनें लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य यात्रियों को सफर के दौरान उनकी पहुंच में ही गुणवत्तापूर्ण खान-पान का सामान उपलब्ध कराना है।